Last Updated:
Krunal Pandya IPL Record: आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. क्रुणाल पांड्या सिर्फ तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इस लीग में 100 विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में 100 रन बनाने का कारनामा किया है. क्रुणाल ने ये उपलब्धि लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में हासिल किया.

क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या इन दिनों अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने हार्दिक पांड्या के सामने जो बाउंसर मारा था उसे देखकर हर कोई सन्न रहा गया. बॉलिंग के साथ-साथ क्रुणाल बैटिंग में भी आरसीबी के लिए एक अहम खिलाड़ी बन चुके हैं. इसी बीच उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ये रिकॉर्ड है आईपीएल में 100 विकेट और 1000 रन बनाने का.
क्रुणाल पांड्या आईपीएल में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने हैं, जिन्होंने गेंदबाजी में विकटों के शतक के साथ बल्लेबाजी में 1000 रन पूरे किए हैं. लखनऊ के खिलाफ मैच में क्रुणाल ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने एलएसजी की पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर अपना विकेट खाता खोला और फिर 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अब्दुल समद को शून्य पर आउट किया. समद को आउट करते ही आईपीएल में उनके 100 विकेट पूरे हो गए. हालांकि, आरसीबी की पारी में क्रुणाल की बल्लेबाजी नहीं आई.
बल्लेबाजी में क्रुणाल के नाम है 1700 से ज्यादा रन
क्रुणाल पांड्या एक बेहतरीन बैटिंग ऑलराउंडर हैं. गेंदबाजी के साथ-साथ उन्होंने मिडिल ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी से भी कई बार कमाल किया है. यही वजह है कि आईपीएल में उन्होंने अबतक 119 पारियों में 1757 रन भी बनाए हैं. इसके कारण ही वह रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के बाद आईपीएल में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं.
जडेजा जो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम में हैं, उन्होंने चार टीमों के लिए 259 मैचों में 173 विकेट और 3336 रन बनाए हैं, जबकि अक्षर पटेल जो अभी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं, उन्होंने 166 आईपीएल मैचों में 1919 रन और 131 विकेट लिए हैं. कुल मिलाकर, अब छह खिलाड़ियों ने आईपीएल में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा किया है. बाकी तीन की बात करें तो इस लिस्ट में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
