225 रन बनाकर भी हारा राजस्थान…कैप्टन ने गेंदबाजों का बताया गुनहगार, रियान पराग बोले- बॉलर्स ने बीच के ओवरों में काम खराब किया


होमखेलक्रिकेट225 रन बनाकर भी हारा राजस्थान…कैप्टन ने गेंदबाजों का बताया गुनहगार

Last Updated:

Riyan Parag Statement: रियान पराग का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद दर्द छलक उठा. उन्होंने कहा कि बीच के ओवरों में उनके बॉलर्स ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. उनके गेंदबाज हर ओवर में चौका लुटाते रहे जिससे राजस्थान की टीम 225 रन बनाकर भी अपने घर में दिल्ली से 7 विकेट से हार गई. पराग ने अपनी चोट पर भी अपडेट दिया.

225 रन बनाकर भी हारा राजस्थान...कैप्टन ने गेंदबाजों का बताया गुनहगारZoom

रियान पराग ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने जब 225 का स्कोर खड़ा किया होगा, तब उसने यह नहीं सोचा होगा कि उसकी टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार जाएगी. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों खासकर केएल राहुल और पथुम निसंका की शानदार पारियों ने राजस्थान के इस स्कोर को बौना साबित करते हुए शानदार जीत दर्ज की. दिल्ली के खिलाफ हार के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग बेहद निराश नजर आए. पराग ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई जिसकी वजह से उन्हें 10 में से चौथी मैच में हार का सामना करना पड़ा.पराग ने कहा कि बीच के ओवरों में उनके गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए और हर ओवर में बाउंड्री भी दिए जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा.

केएल राहुल (75 रन) और पाथुम निसांका (62 रन) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिकर राजस्थान को सात विकेट से शिकस्त दी. दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत से आठ अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक से चौथे स्थान पर कायम है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल (छह चौके, पांच छक्के) और निसांका (33 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए 57 गेंद में 110 रन की भागीदारी के बाद नीतिश राणा ने 17 गेंद में 33 रन की पारी खेली। फिर ट्रिस्टन स्टब्स (11 गेंद में नाबाद 18 रन) और आशुतोष शर्मा (15 गेंद में नाबाद 25 रन) टीम को पांच गेंद रहते तीन विकेट पर 226 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई.

रियान पराग ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स का यह अपने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल ‘चेज’ रहा. मैच हारने के बाद रियान पराग ने कहा, ‘मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था. 200 के आस-पास का स्कोर ठीक था. बीच के ओवरों में हम और बेहतर गेंदबाज़ी कर सकते थे.’ पराग चोटिल होने के कारण फील्डिंग के दौरान मैदान से बाहर थे. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल कप्तानी कर रहे रहे थे.

रियान पराग ने अपनी चोट के बारे में कहा, ‘उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है, हैमस्ट्रिंग चोट लगी है. एक हफ्ते का ब्रेक लूंगा, फिर सब ठीक हो जाएगा. मुझे आलोचकों को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है. उनकी आंखें डबडबा गईं और उन्होंने कहा, ‘आखिर में, हम मैच हार गए.’

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. लेकिन राहुल और निसांका के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े. निसांका ने पावर प्ले की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर 23 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ा. इस तरह टीम ने छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 70 रन बना लिए थे. राहुल ने नौंवे ओवर में छक्का जड़कर टीम के 100 रन पूरे कराए. राहुल ने इस ओवर में रवि बिश्नोई पर दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम में खाते में 20 रन जोड़े.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading