इंडियन प्रीमियर लीग में टीम इंडिया की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं. ऐसे में मस्ती मजाक भी जबरदस्त देखने को मिलता है. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के बीच का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है.
रवींद्र जडेजा ने कुलदीप यादव के सामने चलाया बल्ला
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में एक दूसरे के खिलाफ अपनी अपनी टीम की तरफ से मैदान पर उतरते हैं. ऐसे में सब एक दूसरे के खिलाफ मस्ती मजाक करना का मौका तलाशते रहते हैं. शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिली. रवींद्र जडेजा जब मैदान पर उतरे तो उन्होंने कुलदीप यादव के सामने बल्ला चलाकर उनको डरा दिया. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा था कि बल्ला सीधा मुंह पर जा लगेगा हालांकि ऐसा नहीं था. कुलदीप और जडेजा के बैट के बीच काफी दूरी थी.
दिल्ली के खिलाफ जैसे ही जडेजा मैदान में आए, अंपायरों ने उनके बल्ले की जांच की. ये आईपीएल के हर मैच से पहले की सामान्य प्रक्रिया है. बल्ले की जांच से पहले जडेजा ने कुलदीप को दिखाकर तेजी से बल्ला चलाया था. इसे देखने के बाद ऐसा लगा मानो की गेंदबाज बाल बाल बचे हों. इसके बाद कुलदीप ने जाकर जडेजा को धक्का दिया और मस्ती करते नजर आए.