इतिहास रचने को तैयार लॉर्ड्स का ‘बादशाह’, टेस्ट क्रिकेट में एक और महारिकॉर्ड पर नजर


होमखेलक्रिकेटइतिहास रचने को तैयार लॉर्ड्स का ‘बादशाह’, टेस्ट में एक और महारिकॉर्ड पर नजर

Last Updated:

joe root test runs vs new zealand: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट लॉर्ड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में 75 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके नाम 21 टेस्ट मैचों में 1925 रन दर्ज हैं. उन्होंने अब तक 163 टेस्ट मैचों में 13943 रन बनाए हैं. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 14000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 57 रनों की जरूरत है.

इतिहास रचने को तैयार लॉर्ड्स का 'बादशाह', टेस्ट में एक और महारिकॉर्ड पर नजरZoom

इंग्लैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं जो रूट.

नई दिल्ली. दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज जो रूट लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रूट इस सीरीज के दौरान कई बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अगर जो रूट लॉर्ड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में 75 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके नाम 21 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 1,925 रन दर्ज हैं. इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद (1,919 रन) को पीछे छोड़ दिया है. भारत के राहुल द्रविड़ (1,659 रन) और सचिन तेंदुलकर (1,595 रन) इस लिस्ट में क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं.

14,000 टेस्ट रनों का महारिकॉर्ड
जो रूट एक और बड़ी उपलब्धि के बिल्कुल करीब खड़े हैं. उन्होंने अब तक 163 टेस्ट मैचों में 13,943 रन बनाए हैं. उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 57 रनों की जरूरत है. अगर वह ऐसा कर लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन ने अपने करियर में रिकॉर्ड 15,921 रन बनाए हैं.

घरेलू मैदान पर पोंटिंग को पछाड़ने की तैयारी
रूट का अपने घर (इंग्लैंड) में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 7,329 रन बनाए हैं. अपने देश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में वह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (7,578 रन) से केवल 340 रन पीछे हैं. इस सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के साथ वह पोंटिंग को पछाड़कर होम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. पूर्व इंग्लिश कप्तान जो रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक और 66 अर्धशतक दर्ज हैं. मौजूदा समय में खेल रहे (एक्टिव) क्रिकेटरों में रूट के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन हैं, और ऑल-टाइम लिस्ट में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही उनसे आगे हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyayशिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Suryakumar Yadav News: सूर्यकुमार यादव से छीनी गई टी20 टीम की कप्तानी, अगले 24 घंटे में मिलेगा भारत को नया कैप्टन!

    होमखेलक्रिकेटसूर्यकुमार से छीनी गई T20 टीम की कप्तानी, 24 घंटे में नए नाम पर लगेगी मुहर!Last Updated:June 03, 2026, 21:15 ISTSuryakumar Yadav removed as T20i Captain of Team India: सूर्यकुमार…

    अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कुलदीप यादव का प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता? जगह लेने के ये दावेदार

    होमखेलक्रिकेटअफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कुलदीप यादव का प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता? Last Updated:June 03, 2026, 23:25 IST India Probable Playing 11 vs Afghanistan Test: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट…

    Leave a Reply

    You Missed

    आमिर खान तीसरी बार करेंगे शादी, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी | बॉलीवुड नेवस

    आमिर खान तीसरी बार करेंगे शादी, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी | बॉलीवुड नेवस

    फ़्रेंच ओपन 2026: पेरिस में डायना श्नाइडर की हार के बाद आर्यना सबालेंका को एक और ग्रैंड स्लैम का मौका ख़त्म होता दिख रहा है

    फ़्रेंच ओपन 2026: पेरिस में डायना श्नाइडर की हार के बाद आर्यना सबालेंका को एक और ग्रैंड स्लैम का मौका ख़त्म होता दिख रहा है

    है जवानी तो इश्क होना है एडवांस बुकिंग: 8,000 टिकट बिके, रु. 7 से 8 करोड़ की ओपनिंग की संभावना :बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस

    है जवानी तो इश्क होना है एडवांस बुकिंग: 8,000 टिकट बिके, रु. 7 से 8 करोड़ की ओपनिंग की संभावना :बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस

    Suryakumar Yadav News: सूर्यकुमार यादव से छीनी गई टी20 टीम की कप्तानी, अगले 24 घंटे में मिलेगा भारत को नया कैप्टन!

    Suryakumar Yadav News: सूर्यकुमार यादव से छीनी गई टी20 टीम की कप्तानी, अगले 24 घंटे में मिलेगा भारत को नया कैप्टन!

    No longer conducting sustained strikes against Iran because 'Epic Fury' is over: Rubio – The Times of India

    No longer conducting sustained strikes against Iran because 'Epic Fury' is over: Rubio – The Times of India

    Tata Tiago iCNG vs Tiago EV (BaaS & Outright): Which Tiago is best for you? Know

    Tata Tiago iCNG vs Tiago EV (BaaS & Outright): Which Tiago is best for you? Know

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading