
Last Updated:
श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 41 रन की धमाकेदार जीत के साथ दौरे की शुरुआत की. कप्तान कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की फिफ्टी के बाद दुष्मंता चमीरा की कहर बरपाती गेंद ने मेजबान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 303 रन के लक्ष्य का आगे पूरी टीम महज 262 रन ही बना पाई.
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में हरा बनाई बढ़त
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज को अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंकन टीम ने कप्तान कुसल मेंडिस और ओपनर पथुम निसांका की फिफ्टी के दम पर 7 विकेट पर 303 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में मेजबान टीम दुष्मंता चमीरा की घातक गेंदबाजी के आगे 262 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. 41 रन की बड़ी जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.
वनडे सीरीज के पहले मैच में कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने पहला विकेट गिरने के बाद पारी को कुसल मेंडिस के साथ पारी को संभाला. दोनों ने फिफ्टी ठोक टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. 22 रन पर पहला विकेट गिरा और दोनों ने स्कोर 158 रन तक पहुंचाया. मेंडिस 72 रन की पारी खेलकर आउट हुए जबकि इसके बाद निसांका भी 79 रन पर विकेट गंवा बैठे. चरित असालंका के साथ मिलकर निचले क्रम में जनिथ लियानागे ने उपयोगी पारी खेली और टीम को 300 रन के पार पहुंचाया. रोस्टन चेज, जेडन सील्स और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने दो – दो विकेट झटका.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








