Last Updated:
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर खेलेंगे. चयनकर्ताओं ने उनको उप कप्तान के पद से हटा दिया है. भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया कि इसको लेकर ऋषभ ने किसी से कोई बात नहीं की ना ही किसी तरह की शिकायत है.
टेस्ट में उप कप्तानी पद से हटाए जाने पर ऋषभ पंत ने किसी नहीं की कोई बात
नई दिल्ली. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. उनको टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन चयनकर्ताओं ने अब उप कप्तान के पद से भी हटा दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग में खराब फॉर्म की वजह से उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी भी छोड़ दी. अब उनका सारा फोकस अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट पर है.
चयनकर्ताओं पर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की टीम चुनने का दबाव था. इसके लिए जब टीम की घोषणा की गई तो ऋषभ पंत उप कप्तान नहीं थे. इस मैच से पहले भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि 28 साल के पंत को चयनकर्ताओं से कोई समस्या नहीं है. टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत अपनी बल्लेबाजी को हालात के हिसाब से ढालें.
डोशेट ने न्यू चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा, “लीडर बनने के लिए औपचारिक पद की जरूरत नहीं होती. हमें उनसे उम्मीद है कि वह अपनी बल्लेबाजी को परिस्थिति के अनुसार ढालें. ऋषभ पंत ने उपकप्तानी से हटाए जाने पर कोई शिकायत नहीं की है.”
पंत ने टेस्ट उपकप्तानी के साथ-साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी भी छोड़ दी. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में चोटिल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी की थी. यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. भारत यह टेस्ट 408 रन के रिकॉर्ड अंतर से हार गया था और टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद 28 साल के पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी भी छोड़ दी थी. टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी.
ऋषभ पंत का टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा रहा है
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के अंत में पंत ने कुछ अहम पारियां खेलीं. इसमें सिडनी में अर्धशतक भी शामिल है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में उन्होंने लीड्स टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़े. मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने पैर की चोट के बावजूद खेला. इसी चोट के कारण वह पांचवें और आखिरी टेस्ट के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे.
इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में लौटे, लेकिन चार पारियों में सिर्फ 49 रन ही बना सके. आखिरी कुछ मैचों में कम स्कोर के बावजूद पंत ने 2025 में 13 पारियों में 629 रन बनाए. पिछले साल उनका औसत 48.38 रहा. दो शतकों के अलावा वह चार बार पचास रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
