Last Updated:
बांग्लादेश क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले जोरदार झटका लगा है. शॉन टेट ने टीम के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने परिवार और बच्चों की वजह से ये फैसला लिया. उनका करार बोर्ड के साथ अगले साल नवंबर तक था.
शॉन टेट ने बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ा
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने गुरुवार को परिवार पर ध्यान देने की वजह का हवाला देते हुए टीम से अलग होने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि वह अब अपने छोटे बच्चों और परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं. पिछले 12 महीनों से वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ काम कर रहे थे.
टेट ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, “बीसीबी और बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम के साथ मेरे 12 महीने काफी संतोषजनक रहे. मैं बीसीबी का धन्यवाद करना चाहता हूं. मुझे खिलाड़ियों के साथ काम करने में बहुत मजा आया. मेरी तेज गेंदबाजों के ग्रुप के साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. उनके साथ काम करना अच्छा रहा और मैंने बांग्लादेश में क्रिकेट समुदाय के बीच भी अच्छे रिश्ते बनाए.”
A mentor, a guide and a valued member of our cricket family. Shaun Tait has stepped down from his role as Bangladesh National Team Bowling Coach, bringing a short but impactful chapter with the Tigers to a close.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
