Sports

मुझे नहीं पता किसे ड्रॉप करोगे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ, नासिर हुसैन की चयनकर्ताओं को बड़ी सलाह

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On June 5, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेट‘मुझे नहीं पता किसे ड्रॉप करोगे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ’

Last Updated:

Nasser Hussain demand Vaibhav Sooryavanshi team india: वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने चयनकर्ताओं को सलाह दी है कि इस असाधारण प्रतिभा को तुरंत टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए. सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों के मुरीद बन चुके अंडर-19 विश्व कप स्टार वैभव को आगामी ट्राई-सीरीज के लिए ‘इंडिया-ए’ टीम में भी चुन लिया गया है.

'मुझे नहीं पता किसे ड्रॉप करोगे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ' Zoom

नासिर हुसैन ने वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत की.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इस समय केवल एक ही नाम की गूंज है वैभव सूर्यवंशी. आईपीएल में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले इस 15 वर्षीय युवा सनसनी ने अब विश्व क्रिकेट के दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारतीय चयनकर्ता अब इस उभरते हुए सितारे को और अधिक समय तक नजरअंदाज नहीं कर सकते. हुसैन का साफ कहना है कि वैभव ने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन कर दिया है.

आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में संजना गणेशन से बातचीत करते हुए नासिर हुसैन ने इस युवा खब्बू बल्लेबाज की जमकर तारीफ की. आईपीएल 2026 वैभव के लिए किसी सपने जैसा रहा है, जहां उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. वैभव ने आईपीएल में 16 मैचों में 776 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा. सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के, जो आईपीएल के किसी भी एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं. नासिर हुसैन ने कहा, ‘क्या वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं? इसका जवाब बेहद आसान है-हां, उन्हें बिल्कुल खेलना चाहिए. सच कहूं तो मैंने पूरा आईपीएल नहीं देखा, लेकिन मैंने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की क्लिप्स देखी हैं. वह एक अविश्वसनीय प्रतिभा हैं.’

नासिर हुसैन ने वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत की.

सचिन तेंदुलकर से हुई तुलना
वैभव की इस बेखौफ बल्लेबाजी ने न केवल नासिर हुसैन, बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी प्रभावित किया है. शास्त्री ने जहां वैभव के जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने की भविष्यवाणी की है, वहीं सचिन तेंदुलकर ने उनके शानदार बैट स्विंग और निडर रवैये की सराहना की है. तेंदुलकर द्वारा वैभव की तारीफ किए जाने पर नासिर हुसैन को अपने पुराने दिन याद आ गए.

हुसैन ने याद करते हुए बताया, ‘नेहरू कप में इंग्लैंड के लिए मेरे शुरुआती मैचों में से एक था. तब एक युवा लड़का ऐसे पैड पहनकर मैदान पर उतरा जो मैंने पहले कभी नहीं देखे थे, और उसका नाम सचिन तेंदुलकर था. मैं उन्हें देखकर पूरी तरह हैरान था. अब जब मैं सचिन को सूर्यवंशी के बैट स्विंग को लेकर ट्वीट करते हुए देखता हूं, तो समझ आता है कि इस लड़के में कुछ खास है. अगर आप सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को प्रभावित कर सकते हैं, तो आपने सबको प्रभावित कर दिया है.

चयनकर्ताओं के सामने ‘सुखद’ सिरदर्द
टीम इंडिया के चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे पहले से ही स्टार बल्लेबाजों से सजी टी20 टीम में वैभव को कहां जगह दें. भारतीय शीर्ष क्रम में इस समय अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी अपनी जगह मजबूत कर चुके हैं. हालांकि, नासिर हुसैन का मानना है कि जब बात असाधारण प्रतिभा की हो, तो टीम संयोजन की जटिलताओं को किनारे रख देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘दुनिया के किसी भी कोने में लोग कहेंगे कि इसे टीम में शामिल करो. लेकिन आमतौर पर टॉस के समय आपको केवल 11 खिलाड़ी ही चुनने होते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप उनके लिए किसे बाहर बैठायेंगे? भारत के पास ऐसे बल्लेबाजों की लंबी लिस्ट है जो खेल सकते हैं और जिन्हें खेलना चाहिए. लेकिन जब कोई खिलाड़ी इतना दमदार और लगातार प्रदर्शन कर रहा हो, तो आपको यह कहना ही होगा ‘मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन बाहर बैठ रहा है, इस लड़के को हर हाल में खेलना चाहिए.’ हुसैन ने कहा, ‘उन्हें किसी भी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में जाने से पहले इन सभी दौर से गुजरना होगा. हमने अंडर-19 विश्व कप में देखा कि उन्होंने क्या किया, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ. यह लड़का एक सुपरस्टार बनने की राह पर है.’

वैभव सूर्यवंशी के इसी लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है. चयनकर्ताओं ने 9 जून से शुरू हो रही श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी ट्राई-सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए टीम में शामिल किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह 15 साल का तूफान सीनियर भारतीय टीम की नीली जर्सी में कब नजर आता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading