Sports

फैंस के लिए भावुक पल… 16 साल बाद इस ऐतिहासिक जोड़ी का हुआ अंत! पहली बार घर में बिना अश्विन-जडेजा के मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On June 5, 2026
3 min read 1.2k views


Last Updated:

India vs Afghanistan Test Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला 7 जून से शुरू हो रहा है. इस मैच के लिए टीम इंडिया एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी, लेकिन 16 साल बाद टीम में न तो अश्विन और न ही जडेजा की स्पिन जोड़ी दिखेगी.

फैंस के लिए भावुक पल... 16 साल बाद इस ऐतिहासिक जोड़ी का हुआ अंत!Zoom

रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली: 16 साल और 69 मैच… 7 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो एक खालीपन नजर आएगा. ये खालीपन होगा उस दिग्गज जोड़ी की जो लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजी की रीढ़ रहे. इस स्पिन जोड़ी का नाम है रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दोनों में से कोई भी खिलाड़ी मैदान पर नहीं दिखेंगे. घरेलू सरजमीं पर ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में न तो अश्विन और न ही जडेजा दिखेंगे.

बता दें कि अश्विन ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एडिलेड टेस्ट के बाद अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी. अश्विन के रिटायरमेंट के बाद जडेजा टीम इंडिया के लिए टेस्ट में प्रमुख स्पिन ऑलराउंडर बच गए थे. अश्विन के संन्यास के बाद जडेजा लगातार टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजी में मोर्चा संभालने का काम किया, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में उनका चयन नहीं हुआ. यही कारण है कि 16 साल में ऐसा पहली बार होगा जब दोनों में से कोई भी घरेलू टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखेंगे.

घरेलू मैदान के दिग्गज हैं अश्विन-जडेजा

टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर अश्विन और जडेजा की जोड़ी का लंबे समय तक दबदबा बना रहा. घरेलू मैदान पर अश्विन के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2024 के बीच वह कुल 65 मैचों में मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में 4 शतक के साथ 1989 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 383 विकेट अपने नाम किए. अश्विन के इस आंकड़े से ये समझ आता है कि घरेलू मैदान पर उनका क्या जलवा था.

सिर्फ अश्विन ही नहीं, जडेजा ने भी घरेलू पिच पर बॉलिंग और बैटिंग दोनों में खूब कहर बरपाया है. भारत में जडेजा के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो वह 2012 से 2025 के बीच वह कुल 53 मैचों में मैदान पर उतरे. इन मुकाबलों में जडेजा ने 4 शतक के साथ 2232 रन अपने नाम किए. वहीं गेंदबाजी में जडेजा ने 256 विकेट भी लेने का कारनामा किया.

सुंदर और कुलदीप संभालेंगे स्पिन गेंदबाजी

शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए स्पिन गेंदबाजी के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है. सुंदर की भूमिका टीम में वही होगी जो जडेजा निभाते थे. जडेजा गेंदबाजी के साथ-साथ निचलेक्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते थे. वहीं कुलदीप यादव उनका साथ निभाएंगे. इसके अलावा हर्ष दुबे को भी बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading