आज से दो महीने के लिए बंद रहेगी स्पाइसजेट की उड़ान सेवा – अयोध्या समाचार

गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की हवाई सेवा बृहस्पतिवार से दो महीने के लिए बंद हो जाएगी। यहां से स्पाइस जेट की दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक फ्लाइट उड़ान भरती है। एक फरवरी से 31 मार्च तक कंपनी की तीनों फ्लाइटें अयोध्या से उड़ान भरेंगी। स्पाइस जेट ने अपने सारे स्टॉफ भी अयोध्या भेज दिए हैं।


गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की चार व मुंबई की दो फ्लाइट थी। अब अयोध्या एयरपोर्ट पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा हो रही है। ऐसे में हवाई सेवा की मांग बढ़ी है। इसे देखते गोरखपुर से स्पाइस जेट की दिल्ली की दो व मुंबई की एक उड़ान को दो महीने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया जा रहा है।

इन तीनों फ्लाइटें के एक अप्रैल से फिर गोरखपुर से ही उड़ान भरने की उम्मीद है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए दो महीने के लिए दिल्ली व मुंबई की फ्लाइटों को वहां शिफ्ट किया गया है। उम्मीद है कि एक अप्रैल से फिर इनका संचालन गोरखपुर एयरपोर्ट से ही होगा।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    उपलब्धि:नोएडा के इस मूर्तिकार के भित्ति चित्र अयोध्या में सुनाएंगे भगवान राम की गाथा, बनाने में लगेगा एक साल – Ram Sutar Will Narrate The Story Of Lord Ram Through Wall Paintings

    पद्म भूषण मूर्तिकार राम सुतार भित्ति चित्रों के माध्यम से भगवान राम की गाथा सुनाएंगे। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की दीवारों पर लगाए जाने वाले भित्ति चित्रों के माध्यम…

    Ayodhya Ram Mandir :दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का चढ़ावा, ऑनलाइन भी खूब मिल रहा है दान – Ram Mandir: Offering Of Rs 12 Crore To Ramlala In Ten Days

    रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को जब से…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading