Ayodhya Ram Mandir :दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का चढ़ावा, ऑनलाइन भी खूब मिल रहा है दान – Ram Mandir: Offering Of Rs 12 Crore To Ramlala In Ten Days

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को जब से राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला है, तब से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में रामलला को लगभग 12 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को समारोह में पहुंचे आठ हजार मेहमानों ने पूरे भाव से निधि समर्पण किया था। इसके चलते 22 जनवरी को ही 3़ 17 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ।


योगी संग 11 को रामलला के दर्शन करेंगे एनडीए विधायक

मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा के सभी विधायक 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और समर्थक दलों के विधायक भी मौजूद रहेंगे। पूर्व में सीएम योगी ने एक फरवरी को कैबिनेट के साथ दर्शन करने की घोषणा की थी।

नए राममंदिर में बसंत पंचमी को मनेगा पहला उत्सव

नवनिर्मित राममंदिर की वार्षिक उत्सव तालिका तैयार हो चुकी है। नए मंदिर में पहले उत्सव के रूप में 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसमें माता सरस्वती की पूजा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वर्षभर में राममंदिर में 12 प्रमुख उत्सव व पर्व मनाए जाएंगे।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    आज से दो महीने के लिए बंद रहेगी स्पाइसजेट की उड़ान सेवा – अयोध्या समाचार

    गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की हवाई सेवा बृहस्पतिवार से दो महीने के लिए बंद हो जाएगी। यहां से स्पाइस जेट की दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए…

    Ram Mandir:आस्था स्पेशल ट्रेन के पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे, अयोध्या धाम जाना हुआ आसान – Slogans Of Jai Shri Ram Were Raised As Soon As Aastha Special Train Arrived

    श्रीराम के दर्शन के लिए बिहार के कटिहार से 1400 श्रद्धालुओं को लेकर पहली आस्था स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को गोरखपुर के रास्ते अयोध्या गई। सुबह साढ़े सात बजे गोरखपुर स्टेशन…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading