Ram Mandir:चंदन टीका लगाने वालों ने राममंदिर के पास जमाया डेरा, सरयू के घाटों और राम की पैड़ी से समेटा काम – Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Those Applying Sandalwood Tilak Camped Near Ram Temple

सरयू में स्नान के बाद घाटों और राम की पैड़ी पर श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने की परंपरा है। ललाट के साथ चेहरे पर श्रीराम लिखवाने का भी चलन बढ़ा है। यहां पर यह काम करने वाले ज्यादातर पुरोहित मंगलवार को राम मंदिर के आसपास शिफ्ट हो गए।

ऐसा इसलिए कि यहां पर भीड़ अपने पुराने रिकार्ड तोड़ने को आतुर दिखी। उधर, हनुमानगढ़ी पर भक्तों की भीड़ बढ़ी तो दोपहर से दर्शन के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था प्रभावी कर दी गई।

रामलला के नवीन विग्रह की स्थापना के बाद मंगलवार को नव्य राम मंदिर के आसपास का नजारा बदला हुआ नजर आया। धर्म-कर्म से जुड़े छोटा व्यवसाय करने वाले ज्यादातर लोगों ने यहीं पर अपना डेरा बना लिया। इसमें सर्वाधिक संख्या चंदन टीका लगाने वाले पुरोहितों की रही।

ऐसे ही एक पुरोहित सुदर्शन तिवारी ने बताया कि आज सरयू घाट और राम की पैड़ी पर ज्यादा भीड़ नहीं आई। इस बीच जानकारी मिली कि भाेर से ही राम मंदिर पर भक्तों की कतार लग गई है तो ज्यादातर पुरोहित यहीं आ गए।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Ram Mandir:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने की ये अपील, बोले- स्थिति देखकर करेंगे बदलाव – Ram Mandir Pran Pratishtha Up Dg Law And Order Prashant Kumar Says We Appeal To Devotees To Stay Patient

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए…

    Ram Mandir Darshan:उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला – Ram Mandir Darshan: The Crowd Came Five Times More Than Expected, The Trust Took A Big Decision To Handle It

    {“_id”:”65b0d3698c943765d3094244″,”slug”:”ram-mandir-darshan-the-crowd-came-five-times-more-than-expected-the-trust-took-a-big-decision-to-handle-it-2024-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ram Mandir Darshan: उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला”,”category”:{“title”:”Ram Mandir”,”title_hn”:”राम मंदिर”,”slug”:”ram-mandir”}} अयोध्या में राम मंदिर में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading