Ram Mandir Photos:अयोध्या में राम लहर… दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार; तस्वीरें – Ayodhya Ram Mandir Large Number Of Devotees Are Offering Prayers On Third Day Of Pran Pratishtha See Photos

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ सामान्य है।




अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

अयोध्या में भक्तों का रेला…
– फोटो : अमर उजाला


दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में घुसने से अव्यवस्था फैल गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई अफसरों की बैठक में यह मामला उठा। इसके बाद यह तय हुआ कि मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे।


अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir
– फोटो : अमर उजाला


खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की। इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं।


अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir
– फोटो : अमर उजाला


आज वरिष्ठ अधिकारी गर्भ गृह में मौजूद हैं। सुबह से ही श्रद्धालु को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं।


अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir
– फोटो : अमर उजाला


रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रामजन्मभूमि पथ पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे।


Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Ram Mandir:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने की ये अपील, बोले- स्थिति देखकर करेंगे बदलाव – Ram Mandir Pran Pratishtha Up Dg Law And Order Prashant Kumar Says We Appeal To Devotees To Stay Patient

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए…

    Ram Mandir Darshan:उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला – Ram Mandir Darshan: The Crowd Came Five Times More Than Expected, The Trust Took A Big Decision To Handle It

    {“_id”:”65b0d3698c943765d3094244″,”slug”:”ram-mandir-darshan-the-crowd-came-five-times-more-than-expected-the-trust-took-a-big-decision-to-handle-it-2024-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ram Mandir Darshan: उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला”,”category”:{“title”:”Ram Mandir”,”title_hn”:”राम मंदिर”,”slug”:”ram-mandir”}} अयोध्या में राम मंदिर में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading