Ind vs Afg Live Score: क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, अफगानिस्तान का साख दांव पर


Last Updated:

Ind vs Afg Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज के पहले दो मैच में जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है…और पढ़ें

LIVE: क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, अफगानिस्तान का साख दांव परZoom

भारत बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे मैच

India vs Afghanistan Live cricket Score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये टक्कर चेन्नई में होगा. सीरीज में टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीतकर अजेय बढ़ बना रखी है. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह आखिरी मैच में भी जीत हासिल कर अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज में सूपड़ा साफ करें. इसके अलावा भारतीय टीम में आखिरी मैच के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

दोनों टीमों का स्क्वाड-

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी.

Ind vs Afg Live Score: शानदार फॉर्म में चल रही है टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार फॉर्म चल रहे हैं. दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. वहीं, कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने दमदार शतकीय पारी खेली थी.

Ind vs Afg latest updates: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली/मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफॉर, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी/अजमतुल्लाह उमरजई.

Ind vs Afg live news: भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.

Ind vs Afg live score: लाल मिट्टी की पिच हो सकता है मुकाबला

चेपॉक में लाल मिट्टी वाली पिच होने की उम्मीद है जो तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों, सभी के लिए अच्छा उछाल देगी. एक और गर्म दिन रहने का अनुमान है, जो खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकता है.

Ind vs Afg latest updates: हर्षित राणा की हुई है टीम इंडिया में वापसी

घुटने में लगी चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. बीसीसीआई के सचिव दैवजीत सैकिया ने शनिवार को इसकी घोषणा की थी. हर्षित इस चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में नहीं खेल पाए थे.

Ind vs Afg live news: दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा. वहीं, दोनों टीमों के कप्तान 1 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. बल्लेबाजी के मदद पिच पर टॉस एक अहम भूमिका निभाएगी. हलांकि, चेन्नई में पिछले कुछ मैचों से ये देखने को मिला है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करती है.

Ind vs Afg live score: भारत अफगानिस्तान के बीच तीसरा मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज चेन्नई में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना रखी है. अबतक खेले गए दोनों मैचों में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में तीसरे मैच में फैंस को ऐसा ही कुछ देखने की उम्मीद होगी.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली की फिटनेस पर भी उठे सवाल

    होमखेलक्रिकेटटीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट पर भी संश्यLast Updated:June 20, 2026, 12:35 ISTHardik Pandya ruled out: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को…

    ‘Am sure India A will come hard at us’: Sri Lanka A’s Dickwella ahead of Tri-Nation series final

    Niroshan Dickwella believes Sunday’s Tri-Nation tournament final between Sri Lanka-A and India-A could come down to one simple factor — which side handles the crucial moments better. The experienced wicketkeeper-batter,…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading