
Last Updated:
Hardik Pandya ruled out: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं. हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे. इसके अलावा विराट कोहली की फिटनेस पर भी संश्य बना हुआ है. वहीं, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं.
हार्दिक पंड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा विराट कोहली की फिटनेस पर संश्य है. हाल ही में हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे. हार्दिक आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोट लगी थी.
हार्दिक पंड्या चोट के कारण आईपीएल में भी मुंबई के लिए कुछ अहम मैचों से बाहर रहे थे. इंग्लैंड दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था तब हार्दिक पूरी तरह से फिट थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए वनडे से ठीक कुछ घंटे पहले उन्हें मोच आई गई थी. बाद में पता चला कि उनकी चोट गंभीर हो गई है और वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे.
26 जून को होगा विराट का फिटनेस टेस्ट
हार्दिक के अलावा विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है. ‘दैनिक जागरण’ की रिपोर्ट की मुताबिक विराट कोहली का इसी महीने 26 जून को इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट होगा. इस टेस्ट के आधार पर भी ये तय होगा कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं. विराट कोहली को भी आईपीएल 2026 के दौरान ही चोट लगी थी.
बुमराह और पंत फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में
हालांकि, राहत की बात ये है कि टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हैं. फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में ध्रुव जुरेल, केएल राहुल और ऋषभ पंत का भी नाम शामिल है. ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए चुनी जाने वाली वनडे टीम के लिए फिट घोषित किए हैं. इन फिट खिलाड़ियों की सीओई रिपोर्ट चयनकर्ताओं को भेज दी गई है. ऐसे में साफ है कि इनका इंग्लैंड जाना तय है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





