Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 35 करोड़ के तो ऋषभ पंत को IPL डील में बड़ा नुकसान, समझें रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू


होमखेलक्रिकेटवैभव 35 करोड़ के तो पंत को IPL में बड़ा नुकसान, समझें रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 दो खिलाड़ियों के लिए अहम साबित हुआ. एक तरफ जहां ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़नी पड़ी. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल प्राइस में जोरदार उछाल आया. पंत की रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू ₹14.28 करोड़ आंकी जा रही है तो वैभव 35 करोड़ पर पहुंच चुके हैं.

वैभव 35 करोड़ के तो पंत को IPL में बड़ा नुकसान, समझें रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यूZoom

ऋषभ पंत को आईपीएल डील में बड़ा नुकसान, वैभव सूर्यवंशी की डिमांड बढ़ी

नई दिल्ली. ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी सिर्फ IPL 2026 के बाद का बड़ा ट्रांसफर नहीं है. यह इस बात का भी साफ संकेत है कि IPL का मार्केट अब खुद को सुधारने लगा है. पंत को IPL 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹27 करोड़ में खरीदा था. ये IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली थी. दो सीजन बाद अब वह दिल्ली कैपिटल्स में ₹15 करोड़ में लौटे हैं. भारत के सबसे बड़े क्रिकेट नामों में से एक पर ₹12 करोड़ की सीधी कटौती. इसे “घर वापसी” कहा जा सकता है. पंत का दिल्ली से गहरा रिश्ता रहा है. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 9 सीजन खेले, कप्तानी भी की.

₹15 करोड़ की कीमत कम नहीं है, लेकिन यह ₹27 करोड़ की तुलना में कहीं ज्यादा तर्कसंगत क्रिकेटिंग नंबर है. हमारे इकोनॉमिकल मॉडल ने पहले ही इस अंतर की ओर इशारा कर दिया था. ₹27 करोड़ पर पंत की रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू ₹14.28 करोड़ निकली थी. यानी लगभग ₹12.72 करोड़ का ओवरपे. अब असली मार्केट ने उन्हें ₹12 करोड़ कम कर दिया. यानी जो सुधार IPL मार्केट में हुआ, वह लगभग वही है जो हमारे मॉडल ने पहले से दिखाया था. पंत की नई ₹15 करोड़ कीमत अब उनकी मॉडल्ड वैल्यू से सिर्फ ₹0.72 करोड़ ऊपर बैठती है. यहां सिर्फ खिलाड़ी का ट्रांसफर नहीं हुआ, यहां उसकी कीमत को “ठीक” किया गया है.

पंत की कीमत में कटौती क्यों सही है

ऋषभ पंत के 2026 के बैटिंग आंकड़े बताते हैं कि उनकी कीमत नीचे आना क्यों जरूरी था. उन्होंने 14 मैचों में 312 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 138.05 रही, और सर्वाधिक स्कोर 68 रहा. ये खराब आंकड़े नहीं हैं, लेकिन ₹27 करोड़ वाले आंकड़े भी नहीं हैं. इतनी बड़ी रकम पर फ्रेंचाइजी को पंत रिटर्न नहीं दे पाए. उनका सीजन इम्पैक्ट चार्ट में 39वें नंबर पर रहे. उनका फाइनल इम्पैक्ट स्कोर 905.33 और बैटिंग स्कोर 320.13 रहा. ये नाकामी के आंकड़े नहीं हैं लेकिन दिक्कत उनकी कीमत थी.

₹27 करोड़ पर वह एक ऐसे सुपरस्टार की आर्थिक जिम्मेदारी उठा रहे थे, जो पूरे टूर्नामेंट को परिभाषित कर दे. असल में उनका सीजन एक मजबूत, हाई-वैल्यू भारतीय खिलाड़ी जैसा दिखा, न कि IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी जैसा. इसीलिए ₹15 करोड़ की नई वैल्यू सही लगती है. ₹15 करोड़ वाला पंत अभी भी महंगा. अगर पंत की सुधरी हुई कीमत यह दिखाती है कि बड़े नाम को भी प्रदर्शन से जवाब देना होगा, तो वैभव सूर्यवंशी बिल्कुल उलट छोर पर खड़े हैं. पंत ओवरप्राइस्ड थे और नीचे लाए गए. वैभव अंडरप्राइस्ड हैं और उसी तर्क से उन्हें लीग में सबसे बड़ी “ऊपर की ओर” करेक्शन की जरूरत है.

वैभव सूर्यवंशी का मामला पंत से उल्टा

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 सीजन सिर्फ अच्छा नहीं रहा, गजब का था. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹1.10 करोड़ में खरीदा. इस कीमत पर उन्हें 16 मैचों में 776 रन मिले, औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.31 रही. उन्होंने 1 शतक, 5 अर्धशतक, 63 चौके और 72 छक्के लगाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रहा. यह IPL इतिहास के सबसे विस्फोटक सीजनों में से एक था.

वैभव के 63 चौके और 72 छक्के मिलाकर 135 बाउंड्री बने. सिर्फ छक्कों से ही उन्होंने 432 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ तेज रन नहीं बनाए, बल्कि मैचों की स्कोरिंग इकॉनमी ही बदल दी. 237.31 के स्ट्राइक रेट पर पूरा सीजन खेलने वाला बल्लेबाज छोटी-मोटी वैल्यू नहीं जोड़ता. वह पावरप्ले की रणनीति बदल देता है. गेंदबाजी बदलाव मजबूर कर देता है, जोखिम कम कर देता है और विपक्ष के संभलने से पहले ही अपनी टीम को मैच जिताने वाली रफ्तार दे देता है.

वैभव सूर्यवंशी की वैल्यू ₹35 करोड़

वैभव की मौजूदा कीमत ₹1.10 करोड़ है, जबकि रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू ₹34.97 करोड़ है. यानी राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ एक खिलाड़ी पर ₹33.87 करोड़ का “सुरप्लस” मिला. वैभव कुल सीजन प्रॉफिट में तीसरे नंबर पर और अंडरपेड ओवरपरफॉर्मर्स में पहले नंबर पर रहे. कुल वैल्यू रैंकिंग में वह पांचवें नंबर पर थे. वैभव कुल इम्पैक्ट चार्ट में दूसरे और बैटिंग इम्पैक्ट चार्ट में पहले नंबर पर रहे. उनका फाइनल इम्पैक्ट स्कोर 2490.35 और बैटिंग स्कोर 833.27 रहा. पंत का फाइनल इम्पैक्ट स्कोर 905.33 और बैटिंग स्कोर 320.13 था. यानी वैभव का कुल इम्पैक्ट पंत से लगभग 2.75 गुना और बैटिंग इम्पैक्ट लगभग 2.60 गुना रहा.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    दूल्हा बने क्रिकेटर आकाश दीप… बारात लेकर हुए रवाना, कुछ ही घंटों में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे

    Last Updated:June 24, 2026, 21:22 ISTAkash deep Singh set to tie knot Akshita Raj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप जीवन की नई पारी की शुरुआत करने के…

    Akashdeep Marriage Photo: टीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी की पहली तस्वीर

    होमखेलक्रिकेटटीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी की पहली तस्वीर Last Updated:June 25, 2026, 06:23 IST भारत की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर आकाशदीप…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading