
Akash deep Singh set to tie knot Akshita Raj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप जीवन की नई पारी की शुरुआत करने के लिए बारात लेकर वाराणसी रवाना हो चुके हैं. कुछ ही घंटों में वह अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेंगे. इससे पहले उनके पैतृक गांव बड्डी (बिहार) में जोरदार ‘तिलक उत्सव’ मनाया गया, जहां आकाश दीप भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके. चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे इस पेसर की शादी को लेकर फैंस और परिवार में भारी उत्साह है.
आकाश दीप शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
शादी से जुड़े पारंपरिक प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे तिलक, मेहंदी और हल्दी की रस्में पिछले कुछ दिनों से उनके पैतृक गांव बड्डी में बेहद धूमधाम से निभाई जा रही थीं. इस दौरान आकाश दीप का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. अपने तिलक समारोह में भारतीय पेसर का भोजपुरी गानों पर थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आकाश दीप ने अपने बचपन के दोस्तों और मेहमानों के साथ जमकर समय बिताया और भोजपुरी गायकों व कलाकारों की प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। मैदान पर गेंद से कहर बरपाने वाले इस खिलाड़ी ने स्टेज पर अपने ऊर्जावान डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया, जिसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा था.
आकाश दीप शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाश दीप आज वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बिहार के रोहतास ज़िले में आकाश दीप के पैतृक गाँव में पिछले चार दिनों से शादी की रस्में चल रही हैं. पारंपरिक समारोह का समापन वाराणसी के एक फाइव-स्टार होटल में शादी के साथ होगा,… pic.twitter.com/e2iyQDNA6f
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





