Akashdeep Marriage Photo: टीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी की पहली तस्वीर


होमखेलक्रिकेटटीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी की पहली तस्वीर

Last Updated:

भारत की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर आकाशदीप सिंह ने बुधवार को अक्षिता राज के साथ शादी के सात फेरे लिए. इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. टीम इंडिया के गेंदबाज की दुल्हनियां डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली है. शादी एक फाइव स्टार होटल में धूम धाम से हुई.

टीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी की पहली तस्वीरZoom

आकाशदीप की शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली. भारतीय टीम के गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन के नई पारी की शुरुआत की है. डेहरी के अक्षिता राज के साथ उन्होंने बुधवार को शादी के सात फेरे लिए. अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में उनकी शादी हुई है. इस दौरान भोजपुरी के स्टार पवन सिंह, क्रिकेटर मुकेश कुमार के अलावा कोई दिग्गज वाराणसी पहुंचे. आकाशदीप ने अक्षिता राज को वरमाला पहनाया.

भारत के लिए खेलने वाले इस स्टार की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शामिल होकर जोड़े के इस दिन को खास बनाया. कई क्रिकेटर तथा फिल्मी दुनिया के लोग भी पहुंचे हैं. शादी के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है. इसे सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है. जहां आकाशदीप बारात लेकर अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे थे.

तस्वीर में दुल्हन अक्षिता राज टीम इंडिया के स्टार आकाशदीप को वरमाला पहना रही है. दोनों के वरमाला के बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया. और शुभकामनाएं दी. वाराणसी के एक पांच सितारा होटल की यह तस्वीर है. आकाशदीप शिवसागर थाना क्षेत्र के बद्दी के रहने वाले हैं. कुछ दिन पहले उन्हें बधाई देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके गांव पहुंचे थे. 21 जून को आकाशदीप की तिलक समारोह में भी कई नाम चिन लोगों पर आए थे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarविप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 35 करोड़ के तो ऋषभ पंत को IPL डील में बड़ा नुकसान, समझें रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू

    होमखेलक्रिकेटवैभव 35 करोड़ के तो पंत को IPL में बड़ा नुकसान, समझें रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यूLast Updated:June 25, 2026, 07:23 ISTइंडियन प्रीमियर लीग 2026 दो खिलाड़ियों के लिए अहम साबित हुआ. एक…

    नाइंसाफी की इंतहा… टीम इंडिया ने जिस गेंदबाज को किया नजरअंदाज, अब मैदान पर देगा करारा जवाब!

    होमखेलक्रिकेटनाइंसाफी की इंतहा, टीम इंडिया का ठुकराया गेंदबाज अब मैदान पर देगा करारा जवाब! Last Updated:June 24, 2026, 21:57 IST रणजी ट्रॉफी के ऐतिहासिक सीजन में 60 विकेट चटकाने के…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading