किस क्रिकेटर को मिले टीम में मौका, अब सिलेक्टर्स को बताएगा AI, देश के इस क्रिकेट बोर्ड में बड़ा फैसला


होमखेलक्रिकेटकिस क्रिकेटर को मिले टीम में मौका, अब सिलेक्टर्स को बताएगा AI, MPCA की पहल

Last Updated:

Cricket selection by AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब सिर्फ आपके ऑफिस तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी एंट्री क्रिकेट के मैदान पर भी हो चुकी है. मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने नया डिजिटल मॉडल तैयार किया है, जिसके तहत अब खिलाड़ियों के प्रदर्शन डेटा, रन, विकेट और मैच स्टैट्स का गहन विश्लेषण कर एआई चयनकर्ताओं को सुझाव देगा.

किस क्रिकेटर को मिले टीम में मौका, अब सिलेक्टर्स को बताएगा AI, MPCA की पहलZoom

एमपीसीए में एआई के सहारे क्रिकेट सिलेक्शन

इंदौर: मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) वित्तीय प्रबंधन से लेकर खिलाड़ियों के चयन जैसी प्रक्रियाओं में कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से क्रिकेट प्रशासन का अपनी तरह का पहला मॉडल लागू करने की तैयारी कर रहा है. एमपीसीए के एक शीर्ष पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मॉडल के तहत एआई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं को सुझाव देगा, जिससे चयन संबंधी फैसलों की पारदर्शिता बढ़ेगी.

एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि इस मॉडल का उद्देश्य क्रिकेट संगठन की निर्णय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और डेटा आधारित बनाना है. सिंधिया ने कहा:

हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह की संभावित पक्षपातपूर्ण स्थिति समाप्त हो. एआई खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम में उनके चयन की सिफारिश करेगा, जबकि अंतिम निर्णय चयनकर्ता लेंगे.

एमपीसीए अध्यक्ष के अनुसार एआई से लैस प्रणाली खिलाड़ियों के रन, विकेट और अन्य प्रदर्शन संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण करके चयनकर्ताओं को सुझाव देगी. उन्होंने कहा कि यदि किसी खिलाड़ी का चयन या गैर-चयन आंकड़ों से अलग आधार पर किया जाता है, तो चयनकर्ताओं को इसके कारण दर्ज करने होंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया की जवाबदेही बढ़ेगी.

एमपीसीए अध्यक्ष ने कहा कि एआई का उपयोग खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया भर तक सीमित नहीं रहेगा. सिंधिया ने बताया कि जिला और संभागीय क्रिकेट इकाइयों को दिए जाने वाले अनुदानों की आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच, खर्च की निगरानी और वित्तीय प्रबंधन भी इसी तकनीक के माध्यम से किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एआई प्रणाली को टी20 क्रिकेट की मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) में परखा गया है और इसे सितंबर से शुरू होने वाले अगले क्रिकेट सत्र से पहले जिला और संभागीय इकाइयों के लिए उपलब्ध कराने की योजना है.

सिंधिया ने दावा किया कि खेल प्रशासन में इस स्तर पर एआई आधारित व्यवस्था अपनाने वाला एमपीसीए दुनिया का पहला क्रिकेट संगठन हो सकता है. इस परियोजना के लिए एमपीसीए ने एआई स्टार्ट-अप ‘इमर्जेंट’ से हाथ मिलाया है. ‘इमर्जेंट’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुकुंद ने कहा कि पिछले छह महीनों से उनका स्टार्ट-अप एमपीसीए के प्रशासन की विभिन्न प्रक्रियाओं को एकीकृत डिजिटल मंच पर लाने के लिए काम कर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘हमारी साझेदारी का उद्देश्य खेल प्रशासन की पूरी प्रक्रिया को ‘डिजिटाइज’ करना है, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी. हम इस एआई प्रणाली को वैश्विक स्तर पर ले जाना चाहते हैं.’

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    ENG vs NZ Day 2: Duckett, Bethell shine as England trails by 215

    Ben Duckett produced a blistering century to lead England’s strong reply after New Zealand posted 438 on the second day of the series-deciding third Test at Trent Bridge on Friday.…

    IND vs IRE: छोटी सी गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी, एक ही जाल में फंसते गए बल्लेबाज और हो गया बंटाधार

    होमखेलक्रिकेटएक गलती ने डुबो दी टीम इंडिया, जाल में फंसते गए बैटर्स और आयरलैंड ने दबोच लिया Last Updated:June 27, 2026, 06:48 IST IND vs IRE 1st T20I Highlights: भारत…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading