
Last Updated:
IND vs IRE 1st T20I Highlights: भारत पहली बार क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में आयरलैंड से हारा है. दो टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 26 जून की रात आयरलैंड ने लगातार दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इसी के साथ बीते ढ़ाई साल से चला आ रहा भारत का विजयी रथ भी थम गया.
पहले टी-20 में आयरलैंड से कैसे हारा भारत?
बेलफास्ट: क्रिकेट सिर्फ बल्ला चलाने का नहीं बल्कि पिच को भांपकर फील्ड प्लेसमेंट भेदने और शॉट सिलेक्शन चुनने का गेम है. जो इसे नजरअंदाज करता है, उसका हश्र ठीक वैसा ही होता है जो बीती रात टीम इंडिया का हुआ. लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को उससे बेहद कमजोर आयरलैंड ने 34 रन से हरा दिया. ये हार चौंकाने वाली तो है ही साथ ही साथ इसकी वजह भी चौंकाती है. चलिए आपको समझाते हैं कैसे भारतीय बैटर्स एक ही गलती करते गए और पहली बार आयरलैंड के हाथों शिकस्त खा गए.
V शेप में आयरलैंड ने भारत से 23 रन ज्यादा बनाए
‘वैगन व्हील’ पर एक नजर डालने से आपको इसकी वजह पता चल जाएगी. दरअसल, बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच धीमी थी और स्क्वायर बाउंड्री बड़ी और यही भारत वो गलती कर गया, जो आयरलैंड ने नहीं की. आयरलैंड ने ‘V’ शेप में (मैदान के सामने की तरफ) भारत से 23 रन ज्यादा बनाए. न सिर्फ सामने की बाउंड्री छोटी थी, बल्कि भारत को ऐसी स्लो पिच पर खेलने की आदत भी नहीं रही. कुल मिलाकर शॉट सेलेक्शन दोनों टीमों के बीच अंतर बना.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






