Ind vs Eng T20 Series: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से जोस बटलर 31 रन दूर, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज


होमखेलक्रिकेटवर्ल्ड रिकॉर्ड से जोस बटलर 31 रन दूर, बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

Last Updated:

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर भारत के खिलाफ शुरु हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वो महज 31 रन बनाने के साथ ही दो देशों के खिलाफ 700 रन बनाने का अनोखा कारनामा अंजाम दे देंगे. उनके निशाने पर इस सीरीज में पाकिस्तान के बाबर आजम का भी एक रिकॉर्ड होगा.

वर्ल्ड रिकॉर्ड से जोस बटलर 31 रन दूर, बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाजZoom

इंग्लैंड के जोस बटलर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप 2022 विजेता कप्तान जोस बटलर इतिहास रचने से सिर्फ 31 रन दूर हैं. भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में बटलर के पास भारत के खिलाफ अपने 700 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का मौका होगा. अगर वह ऐसा करते हैं तो वह टी20 इतिहास में दो अलग-अलग देशों के खिलाफ 700 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. बटलर पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 701 टी20 रन बना चुके हैं.

जोस बटलर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. भारत के खिलाफ 25 पारियों में उन्होंने 669 रन बनाए हैं. उनके नाम भारत के खिलाफ 5 अर्धशतक हैं. उनका स्ट्राइक रेट 143.87 रहा है. भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों के इतिहास में भी बटलर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उनके बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (648 रन) का नाम आता है. 5 मैचों की सीरीज के दौरान बटलर के पास पाकिस्तान के बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा. बाबर के नाम किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 पारियों में 880 रन बनाए हैं.

इस सूची में दूसरे नंबर पर कोहली हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 पारियों में उन्होंने 794 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने में बटलर चौथे नंबर पर हैं. सबसे आगे बाबर आजम हैं. जिनके नाम 4,596 रन हैं. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (4,231 रन) और तीसरे पर विराट कोहली (4,188 रन) हैं. बटलर ने अब तक 155 टी20आई मैचों में 4,037 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं.

भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. उनका आखिरी टी20आई अर्धशतक 15 पारियों पहले आया था. उन्होंने सितंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 83 रन बनाए थे. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा. रनर-अप रही गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 पारियों में 526 रन बनाए. उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Shashank Singh IPL Cricketer: मारपीट तो दूर मैं गाली भी नहीं देता…पुलिस FIR पर क्रिकेटर शशांक सिंह ने दिया सभी आरोपों का जवाब

    होमखेलक्रिकेटमारपीट तो दूर मैं गाली भी नहीं देता..IPL क्रिकेटर शशांक ने दिया आरोपों पर जवाबLast Updated:June 30, 2026, 14:06 ISTShashank Singh: क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर पिता…

    Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर को एक और मौका, एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान, करेंगी कप्तानी

    होमखेलक्रिकेटहरमनप्रीत कौर को एक और मौका, एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान Last Updated:June 30, 2026, 11:04 IST Asian Games 2026 women team announce : एशियन गेम्स के…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading