
Last Updated:
Shashank Singh: क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर पिता पर घरेलू नौकर ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कुल तीन लोगों पर केस भी दर्ज कर लिया था. अब पूरे मामले में शशांक सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. शशांक सिंह की माने तो नौकर की गतिविधियां संदिग्ध थी. वह घर में काम करने के बहाने चोरी करने आया था.
शशांक सिंह और उनके पिता पर पुलिस एफआईआर
शशांक ने खुद पर लगाए आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया. क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपनी सफाई में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा:
नहीं, हमने उसे बंधक नहीं बनाया था… यह सच है कि वह कुक बनकर आया था, लेकिन वह कुक बिल्कुल नहीं था, उसे खाना बनाना नहीं आता था. वह बस मजा करने, वीडियो और फोटो लेने और मेरे कमरे में भी घुसने आया था… क्योंकि वह ऐसी हरकतें कर रहा था, इसलिए मुझे शक है कि वह चोरी करने के इरादे से आया था. हम बहुत किस्मत वाले हैं कि अब तक की जांच में कुछ भी चोरी नहीं हुआ है… यह सच है कि उसके फोन में घर के वीडियो और फोटो थे इसलिए मेरी मां ने उससे उन्हें डिलीट करवाया क्योंकि वे बहुत निजी थे. पुलिस ने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है.
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On FIR registered against him and his father for allegedly assaulting and verbally abusing a staff member, Punjab Kings Cricketer Shashank Singh says, “No, we didn’t hold him hostage… It is true that he arrived claiming to be a cook, but he… https://t.co/Dr6KawT5YT pic.twitter.com/szZYdHkpSh
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






