Last Updated:
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इस मुकाबले में सबकी नजर ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहेगी. इस मैच में अभिषेक शर्मा अगर दो और सिक्स लगा देते हैं तो वह हार्दिक पंड्या के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. हार्दिक पंड्या ने टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 27 सिक्स लगा चुके हैं.
अभिषेक शर्मा बनाएंगे सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के अभिषेक शर्मा इतिहास रचने से बस दो कदम दूर हैं. इंग्लैंड और भारत के बीच ये मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पहले मैच में भी अभिषेक शर्मा ने दमदार बल्लेबाजी की थी. ऐसे में एक बार फिर फैंस की नजर अभिषेक शर्मा होगी.
दरअसल, अभिषेक शर्मा के पास टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा के नाम अभी 26 सिक्स दर्ज है. ऐसे में अगर वह दो सिक्स और जड़ देते हैं तो अभिषेक हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ देंगे. टी20 में हार्दिक पंड्या के नाम इंग्लैंड के खिलाफ कुल 27 सिक्स है.
सूर्या का रिकॉर्ड भी अभिषेक के निशाने पर
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सिर्फ हार्दिक पंड्या ही नहीं, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा के निशाने पर होगा. बता दें कि अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है. इस टीम के सामने अभिषेक 7 मैचों में लगभग 50 के औसत से 347 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल है. इस तरह अभिषेक शर्मा टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर, लेकिन इस मैच में वह सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर उनसे ऊपर आ सकते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की बात करें उन्होंने 360 रन बनाए हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा अगर दूसरे टी20 में 14 रन बनाने में सफल रहे तो वह सूर्यकुमार यादव को पछाड़ कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज विराट कोहली पहले स्थान पर हैं. विराट कोहली ने इस टीम के सामने 668 रन बनाए हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर 467 रन के साथ रोहित शर्मा हैं, जबकि तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या 441 रन के साथ मौजूद हैं.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
