Sports

Axar Patel T20I Wickets: इतिहास रचने से एक विकेट दूर अक्षर पटेल, ये कारनामा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय स्पिनर

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 4, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटइतिहास रचने से एक विकेट दूर अक्षर, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय स्पिनर

Last Updated:

axar patel t20i career: भारत और इंग्लैंड की टीमें आज मैनचेस्टर के मैदान पर दूसरे टी20 मुकाबले में भिड़ने वाली हैं. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल इतिहास रच सकते हैं. एक विकेट लेते ही अक्षर टी20 इंटरनेशनल करियर में 100 विकेट पूरे कर लेंगे और इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन जाएंगे. 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले अक्षर कुल चौथे भारतीय गेंदबाज होंगे.

इतिहास रचने से एक विकेट दूर अक्षर, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय स्पिनरZoom

अक्षर पटेल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल आज इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा कर सकते हैं. भारत और इंग्लैंड की टीमें मैनचेस्टर में दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगी. एक तरफ टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने पर होगी तो अक्षर पटेल एक विकेट लेकर इतिहास रचने की तैयारी में होंगे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी अक्षर के पास इस ऐतिहासिक कारनामे को अंजाम देने का मौका था. हालांकि, बारिश के चलते दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका, जिसमें भारत को गेंदबाजी करनी थी और मुकाबला रद्द करना पड़ा. अक्षर की नजरें आज इस उपलब्धि को नाम करने पर होंगी.

ये शतक पूरा करने वाले होंगे पहले स्पिनर
दरअसल, अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने से एक कदम दूर हैं. टीम इंडिया का ये स्टार अब तक 99 विकेट चटका चुका है. आज के मुकाबले में अक्षर को एक सफलता मिली तो वह इस फॉर्मेट में विकेटों का शतक को पूरा कर ही लेंगे, साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय स्पिनर भी बन जाएंगे. अब तक भारत का कोई भी स्पिनर टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट नहीं झटका सका है.

अब तक पेसर्स ने ही लगाए ‘शतक’
टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक भारत के तीन गेंदबाज पूरा कर चुके हैं. ये तीनों ही गेंदबाज पेसर हैं. अर्शदीप सिंह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. इसके बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने 100 विकेटों का मुकाम छुआ. अक्षर पटेल ऐसा करने वाले चौथे भारतीय होंगे. भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेटों के मामले में अर्शदीप टॉप पर हैं. उन्होंने 131 विकेट चटकाए हैं. बुमराह (121) और हार्दिक (114) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. अक्षर चौथे नंबर पर हैं.

इस मैच पर भी बारिश का साया
पहले टी20 के बारिश से रद्द होने के बाद दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडर रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर में शनिवार को बारिश होने की आशंका 57 प्रतिशत तक है. इसके साथ ही पूरे दिन काले बादल भी छाए रहेंगे. मैच के समय पर बारिश होने के 55 प्रतिशत चांस हैं. शाम के समय में तकरीबन 2 घंटे बारिश होने का अनुमान है. यानी पहले मैच की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading