Last Updated:
IND vs ENG 3rd T20I Highlights: फिल साल्ट की 70 रनों की पारी से इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी 76 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत से इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है. अगले दो मुकाबले 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे. भारत की सीरीज बराबरी करनी है तो हर हाल में इन्हें जीतना होगा.
इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराया.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को अपनी इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मुकाबले में रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी 76 रन पर ही धराशायी हो गई. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 201 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने यह मुकाबल 125 रन से जीता और 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली. भारत ने सीरीज जीतने का मौका भी खो दिया है. यहां से श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अब सीरीज ड्रॉ करा सकती है, जिसके लिए उन्हें बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे. फिल साल्ट की दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक तेज गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके और इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया.
दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ढेर हुई टीम इंडिया
76 रन भारत का टी20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. 2008 में भारतीय टीम सिर्फ 74 रन पर सिमट गई थी, जो इस फॉर्मेट में उसका सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड है. वहीं, 125 रन की हार से पहले भारत को रनों के हिसाब से सबसे बड़ी शिकस्त 2019 में मिली थी, जब न्यूजीलैंड ने 80 रन से रौंद दिया था. इतिहास में पहली बार हुआ है, जब भारत ने कोई टी20 मैच 100 से ज्यादा रनों के अंतर से गंवाया है.
England win the 3rd T20I by 125 runs to lead the series 2-0.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
