Sports

9000 इंटरनेशनल रन… हरमनप्रीत कौर का महारिकॉर्ड, मिताली राज और स्मृति मंधाना के खास क्लब में मारी एंट्री

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 10, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेट9000 इंटरनेशनल रन, हरमनप्रीत का महारिकॉर्ड, मिताली-मंधाना के क्लब में पहुंचीं

Last Updated:

Harmanpreet Kaur 9000 international runs: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ 58 रनों की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे किए और मिताली राज तथा स्मृति मंधाना के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं. दुनिया की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली हरमनप्रीत ने उप-कप्तान मंधाना (83 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

9000 इंटरनेशनल रन, हरमनप्रीत का महारिकॉर्ड, मिताली-मंधाना के क्लब में पहुंचीं Zoom

हरमनप्रीत कौर इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं.

नई दिल्ली. लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज हुआ. इस मुकाबले का पहला ही दिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक साबित हुआ. पंजाब के मोगा से ताल्लुक रखने वाली 37 वर्षीय इस धाकड़ बल्लेबाज ने न केवल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को संभाला, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जिसे छूना हर क्रिकेटर का ख्वाब होता है.

मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरीं. उन्होंने अपनी चिर-परिचित आक्रामक शैली और सूझबूझ का बेजोड़ मिश्रण पेश करते हुए 121 गेंदों में 58 रनों की जुझारू और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान हरमनप्रीत ने सात शानदार चौके जड़े.

हरमनप्रीत कौर इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं.

जब भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही थी, तब कप्तान ने उप-कप्तान स्मृति मंधाना के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 155 गेंदों में 89 रनों की बेशकीमती साझेदारी की. मंधाना ने भी दूसरे छोर से बेहतरीन खेल दिखाते हुए 108 गेंदों में 83 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. इन दोनों की इस साझेदारी के दम पर भारतीय टीम ने मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.

छुआ 9000 रनों का जादुई आंकड़ा
विश्व महिला क्रिकेट की सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हरमनप्रीत कौर को इस मैच से पहले अपने करियर में 9000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए महज 13 रनों की दरकार थी. मैच के 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जैसे ही उन्होंने अपना 13वां रन लिया, लॉर्ड्स का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. हरमनप्रीत ने अपनी इस 58 रनों की पारी के दौरान महिला क्रिकेट के इतिहास में अपने 9000 रन पूरे करने का गौरव हासिल कर लिया.

इस क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय
साल 2009 में 7 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ बोवाल में एक वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली हरमनप्रीत कौर यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई. उनसे पहले भारत की पूर्व महान कप्तान मिताली राज और मौजूदा उप-कप्तान स्मृति मंधाना ही इस जादुई आंकड़े को पार कर सकी हैं.

महिला क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2022 में संन्यास लेने से पहले अपने शानदार करियर में तीनों प्रारूपों को मिलाकर कुल 333 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 10,868 रन बनाए. वहीं, महाराष्ट्र की रहने वाली बाएं हाथ की कलात्मक बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. मंधाना के खाते में अब तक 10,667 रन दर्ज हो चुके हैं. मंधाना के लिए भी लॉर्ड्स का यह टेस्ट बेहद खास है क्योंकि वह भारत के लिए अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हैं.

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में हरमनप्रीत का सफर
हरमनप्रीत कौर दुनिया की सबसे अनुभवी और महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं. उनके अद्भुत करियर के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 164 वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4541 रन बनाए हैं. वहीं, फटाफट क्रिकेट यानी टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में तो उनका सिक्का चलता ही है, जहां उन्होंने 202 मैचों में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 4216 रन बटोरे हैं. बात अगर टेस्ट क्रिकेट की करें तो लाल गेंद के इस खेल में हरमनप्रीत ने अब तक 8 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उनके नाम कुल 288 रन दर्ज हो चुके हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading