Sports

कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ शुभमन गिल की फोटो हुई वायरल, खूबसूरती में सारा तेंदुलकर को देती हैं टक्कर

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 11, 2026
3 min read 1.2k views


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान इन दिनों विंबलडन में अपने प्रजेंस को लेकर चर्चा में हैं. यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खेले गए सेमीफाइनल को मैच को शुभमन ने रॉयल बॉक्स में देखा. इस दौरान वे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे थे. शुभमन भारतीय क्रिकेट के चौथे कप्तान हैं, जिन्हें रॉयल बॉक्स में मैच देखने का न्योता मिला है.

Shubman Gill

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल विंबलडन को लेकर चर्चा में हैं. शुभमन गिल को रॉयल बॉक्स में सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली के साथ बैठकर मैच देखने हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान सारा तेंदुलकर भी मौजूद थीं, जिनके साथ भारतीय कप्तान के अफेयर के चर्चे होते रहते हैं.

Shubman Gill

शुभमन के साथ विंबलडन में उनके कुछ दोस्त भी यहां मौजूद थे. इस दौरान शुभमन गिल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें शुभमन के साथ एक मिस्ट्री गर्ल खड़ी हुई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल.

Tanvi Shah

बता दें कि शुभमन गिल के साथ जो लड़की खड़ी हैं वह एक जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर और प्रजेंटर हैं. आईपीएल के अलावा उन्होंने कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे की टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और टेनिस टूर्नामेंट को कवर किया है. आईपीएल में भी ये मिस्ट्री गर्ल शुभमन गिल की टीम को सपोर्ट करते हुए दिखी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tanvi Shah

इस मिस्ट्री गर्ल का नाम तनवी शाह हैं. स्पोर्ट्स प्रजेंटर बनने से पहले तनवी एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी थीं. वे जूनियर लेवल पर भारत की टॉप रैंकिंग अंडर-16 श्रेणी में नंबर 1 की रह चुकी हैं. तनवी ने साल 2000 में मेलबर्न में हुए जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन सहित कई बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

Tanvi Shah

टेनिस छोड़ने के बाद तनवी ने कुछ समय के लिए स्पोर्ट्स एजेंट के तौर पर काम किया. इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स एंकरिंग में कदम रखा. तनवी ने अबू धाबी T10 लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, आईपीएल, विंबलडन और आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को होस्ट या प्रजेंट कर चुकी हैं.

Tanvi Shah

तनवी खुद एक एथलीट रह चुकी हैं. ऐसे में खेल की उनकी तकनीकी समझ बहुत ही शानदार मानी जाती है. ऑन-फील्ड प्रेशर का भी अच्छा अनुभव है, जो उनकी लाइव कमेंट्री और एंकरिंग में साफ नजर आता है, लेकिन अभी फिलहाल वह शुभमन गिल को लेकर चर्चा में हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading