Sports

संजू सैमसन अंदर… तिलक वर्मा बाहर, वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेड्गे को मौका? पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 10, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटसंजू अंदर, तिलक बाहर, सुंदर की जगह शेड्गे को मौका? भारत की संभावित XI

Last Updated:

India Likely XI Against England 5th t20: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से पिछड़ रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम शनिवार को साउथेम्प्टन में अपनी साख बचाने उतरेगी. क्लीन स्वीप से बचने के लिए टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकता है, जिसमें फ्लॉप चल रहे उप-कप्तान तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की छुट्टी तय मानी जा रही है. उनकी जगह संजू सैमसन की वापसी और सूर्यांश शेडगे का डेब्यू संभव है, जबकि वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा कायम रहेगा.

संजू अंदर, तिलक बाहर, सुंदर की जगह शेड्गे को मौका? भारत की संभावित XI Zoom

भारत की पांचवें टी20 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन.

नई दिल्ली. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं. पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया इस समय 0-3 से पिछड़ रही है. डरहम में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन उसके बाद मेजबान इंग्लैंड ने ऐसा रूख अपनाया कि भारतीय टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई. अब शनिवार को साउथेम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ मैदान पर सीरीज का पांचवां और आखिरी टी-20 मैच खेला जाना है. टीम इंडिया के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, जहां कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के सामने खुद को 0-4 की शर्मनाक क्लीन स्वीप से बचाने की बड़ी चुनौती है.

इस पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कई कमजोरियां खुलकर सामने आई हैं. मध्यक्रम की विफलता, सलामी बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारियों का अभाव और सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की रातों की नींद उड़ा रखी है. हालांकि, यह मुकाबला सीरीज के लिहाज से केवल एक ‘डेड रबर’ (औपचारिक मैच) है, लेकिन आगामी दौरों के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने और खोया हुआ गौरव वापस पाने के लिए यह मैच बेहद अहम है. ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट आखिरी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ कड़े और रणनीतिक बदलाव कर सकता है.

भारत की पांचवें टी20 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन.

तिलक वर्मा पर गिरी गाज, संजू सैमसन की वापसी तय
भारतीय टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा के लिए यह सीरीज बेहद निराशाजनक रही है. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करता दिखा है, जिसके चलते उनकी टीम में जगह को लेकर लगातार आलोचना हो रही थी. लगातार कम स्कोर बनाने के कारण अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि आखिरी मैच में उन्हें रोटेशन पॉलिसी के तहत प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

दूसरी तरफ, विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को आखिरकार प्लेइंग इलेवन में वापस लाया जा सकता है. क्रिकेट पंडित लंबे समय से सैमसन को शामिल करने की वकालत कर रहे हैं ताकि भारतीय मध्यक्रम को मजबूती और आक्रामकता मिल सके. सैमसन को या तो तिलक वर्मा की जगह सीधे शामिल किया जाएगा, या फिर उन्हें टॉप ऑर्डर में प्रमोट करके बल्लेबाजी को गहराई दी जाएगी.

वाशिंगटन सुंदर का पत्ता कटना तय, सूर्यांश शेडगे को मिल सकता है मौका
ब्रिस्टल में खेले गए पिछले मैच में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था. वह न तो बल्ले से कुछ खास कर पाए और न ही गेंद से. सुंदर ने अपने एकमात्र ओवर में 19 रन लुटाए और बल्लेबाजी के दौरान भी केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम में सही संतुलन खोजने के लिए मैनेजमेंट अब उन्हें बाहर बैठा सकता है. उनकी जगह पंजाब किंग्स के उभरते हुए ऑलराउंडर सूर्यांश को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पैनापन ला सकते हैं.

इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा कायम
भले ही टीम इंडिया सीरीज हार चुकी हो, लेकिन इस दौरे से भारत को एक भविष्य का सितारा जरूर मिला है. ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था. महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने. हालांकि, अपने शुरुआती तीन मैचों में वह केवल 42 रन ही बना सके हैं, लेकिन उनकी निडर बल्लेबाजी ने हर किसी को प्रभावित किया है. अपने डेब्यू मैच में इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सिर के ऊपर से लगाया गया उनका छक्का आज भी चर्चा में है. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट इस युवा खब्बू बल्लेबाज को एक और लंबा मौका देने के मूड में है. वह पांचवें मैच में भी अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे.

पांचवें टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेड्गे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading