Last Updated:
Yastika Bhatia Century Lord’s Test: भारत की यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह इस मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं. तीसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन की शुरुआत में ही 25 साल की इस भारतीय बैटर ने यह उपलब्धि नाम की, जब सिंगल लेकर अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक पूरा किया.
यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में खेली 113 रन की पारी.
नई दिल्ली. महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जब-जब लॉर्ड्स का नाम लिया जाएगा, भारतीय बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को भी जरूर याद किया जाएगा. इस ऐतिहासिक मैदान पर 25 वर्षीय यास्तिका टेस्ट शतक बनाने वालीं पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट में 113 रन की शानदार पारी खेलकर यह कारनामा कर दिखाया. दिलचस्प यह है कि उनके इंटरनेशनल करियर का भी यह पहला ही शतक है. यास्तिका भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुकी हैं. उनकी इस यादगार पारी की बदौलत भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है.
लॉर्ड्स में पहली महिला टेस्ट शतकवीर बनीं यास्तिका
क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में गिने जाने वाले लॉर्ड्स पर यह पहला महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ऐसे में यास्तिका भाटिया ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को और भी खास बना दिया. उन्होंने दूसरी पारी में 158 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 14 चौकों की मदद से इंग्लैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. यह शतक सिर्फ उनके करियर का यादगार पल नहीं, बल्कि महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भी एक नया अध्याय बन गया.
यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में जड़ा शतक.
भारत के लिए भी बनाया खास रिकॉर्ड
यास्तिका भाटिया टेस्ट मैच की तीसरी या चौथी पारी में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज भी बन गई हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने भारत के लिए इस चरण में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड संध्या अग्रवाल के नाम था, जिन्होंने 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ टेस्ट की चौथी पारी में 98 रन बनाए थे. वहीं, 1984 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 83 रन की पारी खेली थी.
सौरव गांगुली के खास क्लब में शामिल हुईं
यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली दूसरी बाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने हासिल की थी, जिन्होंने 1996 में अपने टेस्ट डेब्यू पर 131 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. यास्तिका का नाम अब लॉर्ड्स के उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित मैदान पर शतक जड़कर अपनी अलग पहचान बनाई और लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
