Last Updated:
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में मिली 4-0 से हार पर पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि टीम इंडिया को खराब फील्डिंग की वजह से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी अपना योगदान नहीं दे पाए, जबकि टीम में अदद ऑलराउंडर के नहीं होने से भी काफी नुकसान हुआ.
भारतीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में मिली शर्मनाक हार पर टीम इंडिया की चौतरफा आलोचना हो रही है. पूरे सीजन में टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने कमतर नजर आई. भारतीय टीम की इस निराशाजनक प्रदर्शन पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं, लेकिन पूर्व खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने जो बताया वह हैरान करने वाला है.
पुजारा का मानना है कि इंग्लैंड दौरे पर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए मध्यक्रम की कमजोरी, अदद ऑलराउंडर की कमी और खराब फील्डिंग जिम्मेदार है. इंग्लैंड ने भारत को पांच मैच की सीरीज में 4-0 से हराया. इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई थी.
ऑलराउंडर की कमी से हारी टीम इंडिया-पुजारा
पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘‘इंग्लैंड के पास पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने पूरा योगदान दिया. भारत की बात करें तो हमारे पास पांचवें नंबर पर तिलक (वर्मा) और छठे नंबर पर शिवम दुबे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों की तरह खास योगदान नहीं दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पास अदद ऑलराउंडर की भी कमी है और यह उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है. भारत का फील्डिंग भी बहुत खराब रहा.’’
पुजारा ने कहा, ‘‘यह माना जा सकता है कि यह युवा टीम है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन खराब फील्डिंग किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है. खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फील्डिंग की भूमिका अहम होती है लेकिन पूरी सीरीज में भारत की फील्डिंग कमजोर रही और यह बड़ी चिंता का विषय है.’’ बता दें कि इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे. इसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैदान पर उतरे थे. ऐसे में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला, लेकिन वह टीम के रवना होने से पहले चोटिल हो गए थे, जिसके कारण टीम इंडिया को ऑलराउंडर की कमी खली.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
