Last Updated:
Heather Knight last inning: इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर हीथर नाइट आखिरी बार बल्लेबाजी करने उतरीं तो सबकी नजरें उनके से दमदार पारी पर टिकी थीं, लेकिन वह सिर्फ 13 रन ही बना सकीं. भारत के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलकर करियर की शुरुआत करने वाली हीथर नाइट ने टीम इंडिया के सामने ही इंग्लैंड की आखिरी बार जर्सी पहनी. लॉर्ड्स टेस्ट के साथ ही उन्होंने अपने 16 साल लंबे करियर पर विराम लगा दिया.
हीथर नाइट की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई.
नई दिल्ली. लॉर्ड्स में जारी भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच हीथर नाइट का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला है. इंग्लैंड की दूसरी पारी की बल्लेबाजी के दौरान जब नाइट क्रीज पर आईं तो सबको उम्मीद थी वह एक बड़ी पारी खेलकर अपने आखिरी मैच को यादगार बनाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हीथर नाइट को 13 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा. क्रांति गौड़ ने हेतर नाइट को ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया तो लॉर्ड्स में मौजूद हर एक फैन इस दिग्गज को स्टैंडिंग ओवेशन देते हुए तालियां बजाता नजर आया.
आखिरी बार मैदान पर उतरीं नाइट
तीसरे दिन के खेल के दौरान लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हीथर नाइट आखिरी बार इंग्लैंड की जर्सी में मैदान पर उतरीं. कुछ गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने भारत की खतरनाक गेंदबाजी के सामने क्रीज पर जमने की कोशिश जरूर की, लेकिन ज्यादा देर नहीं रुक पाईं. नाइट ने 34 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाए. अपनी आखिरी इंटरनेशनल पारी में हीथर नाइट के बल्ले से एक चौका निकला. पहली पारी में उन्होंने 6 रन बनाए थे.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
