Dharm & Motivation

सावन में इस फूल से करें शिव आराधना, अपराजिता के उपाय दिलाएंगे महादेव की कृपा, खुलेंगे उन्नति के रास्ते

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 15, 2026
1 min read 1.2k views

सावन भगवान शिव आराधना का सबसे उत्तम माह माना जाता है। सावन में अपराजिता का फूल चढ़ाने से शिव जी की कृपा मिलती है। मान्यता है कि अपराजिता का फूल महादेव को प्रिय है। सावन में इससे जुड़े कुछ उपाय करना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं अपराजिता के फूलों से कैसे शिव को प्रसन्न कर आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं अपराजिता के फूल

इस फूल से जुड़े कुछ उपाय लाभकारी बताए गए हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को अपराजिता के पांच फूल अर्पित करना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे महादेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में पॉजिटिविटी आती है। रुद्राभिषेक के दौरान भी शिवलिंग पर अपराजिता का फूल अर्पित करना लाभकारी माना गया है।

तिजोरी में रखें सूखा फूल

मान्यता है कि सावन में किसी शिव मंदिर में अपराजिता का फूल अर्पित करने के बाद वहां से एक अर्पित फूल घर लाकर उसे अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए। इसके बाद उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने की परंपरा बताई जाती है। इससे धन संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहती है। कई लोग यह उपाय सावन के सोमवार या शुक्रवार को करना शुभ मानते हैं।

अपराजिता युक्त जल से करें अभिषेक

सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर जल में अपराजिता का एक फूल डालकर उसमें कच्चा दूध, दही, शहद और अक्षत मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय से धन प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं।

सावन में क्यों खास माना जाता है ये फूल

धार्मिक परंपराओं में अपराजिता के फूल को पवित्र और शुभ माना गया है। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा में इसका विशेष महत्व है। सावन के महीने में इस फूल से जुड़े उपाय श्रद्धा के साथ करने पर घर में सुख-शांति, सकारात्मक वातावरण और उन्नति के अवसर बढ़ने की बात कही जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: जुलाई में कब रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत? यहां जानिए डेट, मुहूर्त और वर्जित चंद्र दर्शन का समय

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading