Dharm & Motivation

बिगड़ते कामों को सुधार सकता है इत्र का ये उपाय, खुलेंगे सफलता के रास्ते, बनेंगे करियर ग्रोथ और धन प्राप्ति के योग

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 15, 2026
1 min read 1.2k views

कई बार पूरी मेहनत और लगन के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती। काम शुरू तो होते हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से उनमें रुकावट आने लगती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसके पीछे नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। ऐसे में कुछ उपाय आपके अटके हुए काम पूरे करने में कारगर साबित हो सकते हैं, जिनमें से एक है चमेली के इत्र का इस्तेमाल। माना जाता है कि इसकी एक बूंद पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है, जिससे सफलता के रास्ते खुलते जाते हैं। जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका।

चमेली इत्र का महत्व

चमेली की खुशबू मन को शांति और सुकून देने वाली मानी जाती है। इसे कई जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चमेली का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह को वैभव, आकर्षण, सुख-सुविधाओं और समृद्धि का कारक माना जाता है। अगर काम में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो चमेली के इत्र का इस्तेमाल सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकता है।

चमेली इत्र के ये उपाय दिला सकते हैं तरक्की और सफलता

ऐसे करें इस्तेमाल

किसी जरूरी मीटिंग, इंटरव्यू या नए काम की शुरुआत से पहले चमेली के इत्र की एक बूंद कलाई और कानों के पीछे लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और मन एकाग्र रहता है। अगर कार्य स्थल पर तनाव या नकारात्मक माहौल महसूस हो रहा है, तो अपनी डेस्क पर थोड़ी मात्रा में चमेली का इत्र लगा सकते हैं। इससे आसपास का वातावरण बेहतर महसूस हो सकता है।

पूजा में करें उपयोग

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में चमेली के इत्र का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कामों में सफलता के योग बनते हैं।

मन को रखें शांत

चमेली के इत्र को हथेली पर लगाकर उसकी खुशबू को महसूस करने से मन शांत हो सकता है। इससे तनाव कम करने और काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है। ज्योतिष अनुसार, चमेली के इत्र का यह उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सरल तरीका माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह की राशि में चंद्रमा का गोचर, 12 जुलाई तक इन 3 राशियों पर भाग्य मेहरबान, हर मोर्चे पर मिलेगी कामयाबी

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading