सूर्य ग्रह 16 जुलाई की रात को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का गोचर रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। ग्रहों के राजा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है और इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। खासकर करियर के क्षेत्र में सुखद बदलाव इन राशियों को प्राप्त हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
आपके चतुर्थ भाव में सूर्य ग्रह का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपको अनुकूल परिणाम पारिवारिक जीवन में प्राप्त हो सकते हैं साथ ही करियर क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने का मौका आपको मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन के इंतजार में थे उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। इस राशि के कुछ लोग अपना वाहन खरीद पाने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि सूर्य के प्रभाव के चलते माता के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं इसलिए वार्तालाप सोच-समझकर आपको करना होगा। कुछ लोग लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं।
कन्या राशि
सूर्य का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। यह भाव लाभ का कारक माना जाता है। इसलिए कन्या राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्रों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि सूर्य सरकारी कार्यों के कारक ग्रह हैं। इसके साथ ही खेलकूद के क्षेत्र में भी इस राशि के जातक उपलब्धि पा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपको सुखद रिजल्ट मिल सकते हैं। अटकी हुई योजनाएं के पूरा होने से आपको मानसिक संतुष्टि की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि
आपके कर्म भाव में सूर्य ग्रह का गोचर होगा। ऊर्जा के कारक ग्रह सूर्य का यह गोच तुला वालों के अंदर भी ऊर्जा भर सकता है। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी और कुछ लोगों को लीडरशिप भी इस दौरान दी जा सकती है। 15 अगस्त तक का टाइम आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। जो लोग विदेशी कंपनियों में काम करने का सपना देख रहे थे उनके लिए भी समय अच्छा साबित होगा। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के जातकों को खुशियों की प्राप्ति हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
जुलाई में कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
