Dharm & Motivation

सूर्य-राहु का खतरनाक षडाष्टक योग! अगले 30 दिन इन 4 राशियों के लिए भारी, करियर-हेल्थ में रहें सतर्क

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 16, 2026
1 min read 1.2k views

16 जुलाई 2026 से सूर्य और राहु के बीच षडाष्टक योग का निर्माण हो गया है और अब यह योग पूरे 30 दिनों तक बना रहेगा। इस योग का समापन 17 अगस्त 2026 को होगा। ज्योतिष में इस योग को अत्यंत ही कष्टदायी और दुर्घटनाओं को न्योता देने वाला माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में इस योग का निर्माण होता है ऐसे व्यक्ति को जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धर्म-ज्योतिष अनुसार अगले 30 दिन 4 राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, खासतौर से करियर और हेल्थ को लेकर।

वृषभ राशि: बॉस से झगड़ा हो सकता है

ज्योतिष अनुसार षडाष्टक योग वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। करियर और स्वास्थ्य मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपका अपने बॉस से झगड़ा हो सकता है, ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें। पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतनी होगी। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।

मिथुन राशि: नया काम शुरू करने से बचें

इस राशि वालों को करियर में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर से जुड़े कोई भी जरूरी फैसले सोच-समझकर लें, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। नया काम शुरू करने से बचें। जल्दबाजी में निवेश करना भारी पड़ सकता है। इस अवधि में आपको धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़ों में पड़ने से बचना होगा।

तुला राशि: परिवार में टेंशन का माहौल रहेगा

तुला राशि वालों के लिए यह समय तनाव लेकर आएगा। बेवजह की चीजों को लेकर परेशान रहेंगे। पार्टनर के साथ साथ संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार में टेंशन का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अचानक से काम का बोझ बढ़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि: 30 दिन विशेष सावधानी बरतनी होगी

षडाष्टक योग कुंभ राशि वालों के करियर और स्वास्थ्य को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपको अगले 30 दिन विशेष सावधानी बरतनी होगी। मन उदास रहेगा। किसी न किसी से झगड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। चोट लगने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या है गुरु चांडाल योग? जानिए गुरु और राहु के घातक योग के 3 सबसे बुरे प्रभाव और उपाय

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading