Ben Stokes century: कमाल करते हो बेन स्टोक्स! संन्यास के बाद पहली बार थामा बल्ला और जड़ दिया तूफानी शतक


होमखेलक्रिकेटकमाल करते हो बेन स्टोक्स! संन्यास के बाद पहली बार थामा बल्ला और जड़ दिया शतक

Last Updated:

इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट के संन्यास का ऐलान कर दिया. स्टोक्स का संन्यास न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान शराब कांड के बाद आया. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखा है. स्टोक्स डरहम के लिए वनडे कप में खेलने मैदान पर उतरे और दमदार शतक जड़ दिया.

कमाल करते हो बेन स्टोक्स! संन्यास के बाद पहली बार थामा बल्ला और जड़ दिया शतकZoom

बेन स्टोक्स वनडे कप में जड़ा शतक

नई दिल्ली: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स टेस्ट से संन्यास के बाद एक बार फिर एक्शन में आ गए हैं. हाल ही में स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट के रिटायरमेंट की घोषणा की थी. रिटायरमेंट के कुछ समय बाद ही स्टोक्स अब घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए वापसी की है. मंगलवार को वन-डे कप में खेले गए मैच में स्टोक्स ने डरहम के लिए नाबाद शतकीय पारी खेलकर डर्बीशायर पर एक शानदार जीत दिलाई.

डरहम के लिए बेन स्टोक्स ने 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 रनों की पारी खेली. काउंटी के लिस्ट ए मुकाबले में 12 साल बाद स्टोक्स के बल्ले से ये शतक आया है. अपनी इस पारी के दौरान स्टोक्स क्रैंप से जूझ रहे थे, लेकिन दर्द सहते हुए स्टोक्स ने टीम को जीत दिलाई. हालांकि, बॉलिंग में स्टोक्स कोई कमाल नहीं दिखा सके. स्टोक्स ने डरहम के लिए 9 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

स्टोक्स ने अचानक संन्यास क्यों लिया?

35 साल के बेन स्टोक्स मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक रहे हैं. हालांकि, उनका करियर विवादों से भी भरा रहा है. यही कारण है कि उन्होंने कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उनका हालिया विवाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लंदन के एक नाइटक्लब में मारपीट को लेकर हुआ. इस घटना के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन पर जांच बिठाई और उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया गया. इसके बाद तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई और उसी मैच से उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया.

डर्बीशायर के लिए मार्टिन एंडरसन ने जड़ा

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो डरहम के खिलाफ मुकाबले में डर्बीशायर की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. डर्बीशायर की तरफ से मार्टिन एंडरसन ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम की के लिए शतक लगाया. मार्टिन की शतकीय पारी के कारण ही डर्बीशायर की टीम निर्धारित 50 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading