Dharm & Motivation

24 जुलाई की रात से बदलेंगे इन 4 राशियों के सितारे! लाभ-दृष्टि राजयोग से हो सकता है तगड़ा धन लाभ

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 23, 2026
1 min read 1.2k views

बुध और शुक्र दोनों मित्र माने जाते हैं, इसलिए इन ग्रहों की युति या इनसे बनने वाले योग अक्सर शुभ परिणाम ही देते हैं। ज्योतिष अनुसार 24 जुलाई को देवशयनी एकादशी से एक दिन पहले ये दोनों ग्रह लाभ दृष्टि राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के बनने से 4 राशि वालों को करियर में जबरदस्त लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। आपके जो भी काम लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी 4 लकी राशियां हैं, जिनके लिए यह शुभ योग वरदान साबित होगा।

वृषभ राशि: आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी

वृषभ राशि वालों के लिए लाभ दृष्टि योग शुभ साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अगर आपका पैसा कहीं लंबे से फंसा हुआ था, तो वो वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। यह योग विशेष रूप से कला, मीडिया, लेखन और ग्लैमर फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ दे सकता है।

मिथुन राशि: आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा

मिथुन राशि वालों के लिए लाभ दृष्टि योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं। आपकी निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि: पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने के योग

कन्या राशि वालों को करियर में खूब लाभ मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पैतृक संपत्ति लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि: मनचाही नौकरी मिल सकती है

तुला राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। नया काम शुरू कर सकते हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

24 जुलाई को मंगल मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों को करियर में दिलाएंगे ऊंचा मुकाम!

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading