Dharm & Motivation

23 जुलाई की रात अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियां आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 23, 2026
1 min read 1.2k views

चंद्रमा 23 जुलाई की रात में तुला राशि से निकलकर अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 7 बजे पर होगा। नीच राशि में चंद्रमा का स्थित होना कुछ राशियों के जीवन में मुश्किलें पैदा करने वाला साबित हो सकता है। इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही करियर के क्षेत्र में भी इन्हें समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस भाव को अनिश्चितताओं का कारक माना जाता है। चंद्रमा की आपके अष्टम भाव में स्थिति के चलते अचानक से धन हानि हो सकती है, संभलकर रहें। अनचाहे खर्च आपकी जेब ढीली कर सकते हैं। सही बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे तो विपरीत स्थिति से बच सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो बिना किसी अनुभवी की सलाह के आगे बढ़ने से बचें। करियर के क्षेत्र में भी सतर्कता से आपको आगे बढ़ना होगा। उपाय के तौर पर मेष राशि के जातकों को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मिथुन राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से षष्ठम भाव में होगा यह भाव कर्ज, बीमारियों और शत्रुओं का कारक माना जाता है। इस भाव में शुभ ग्रह चंद्रमा का होना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। अगर कर्ज लिया था तो लेनदार वापस लौटाने की मांग कर सकते हैं। इसके साथ ही शत्रु पक्ष भी सक्रिय होगा इसलिए कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर आपको सतर्कता बरतनी होगी। दैनिक खर्च बढ़ने के कारण भी आपका आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। उपाय के तौर पर मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के हानि भाव यानि द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। चंद्रमा की स्थिति के चलते जमा पूंजी किसी वजह से खर्च आपको करनी पड़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण हॉस्पिटल के चक्कर लग सकते हैं और इस वजह से भी आर्थिक पक्ष पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को हर कार्य सतर्कता से करने की आवश्यकता होगी, किसी भी तरह की कोताही बरतना आपके लिए हानिकारक साबित होगा। उपाय के तौर पर धनु राशि वालों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

23 जुलाई को वृश्चिक राशि में चंद्रमा के गोचर से बनेगा नीचभंग राजयोग, करियर और आर्थिक क्षेत्र में 2 राशियों के लिए लाभ प्राप्ति के योग

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading