Dharm & Motivation

चातुर्मास में 3 राशियों का होगा भाग्योदय, मिलेगी मनचाही नौकरी, कारोबार भी चमकेगा!

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 23, 2026
1 min read 1.2k views

चातुर्मास 25 जुलाई से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा में चले जाते हैं। जिस कारण से इस अवधि में सभी तरह के मांगलिक कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। कहते हैं इस दौरान धरती का कार्यभर भगवान शिव संभालते हैं। ज्योतिष अनुसार चार महीने का यह समय 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों को करियर में अपार सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए चातुर्मास बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके सितारे बुलंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके सारे सपने पूरे होंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बड़ी कामयाबी मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शुभ प्रभावों को बनाए रखने के लिए चातुर्मास के प्रत्येक शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चातुर्मास काफी लकी साबित होगा। नई नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बॉस आपके काम की खूब सराहाना करेंगे। बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित होगी। शुभ प्रभावों को बनाए रखने के लिए सोमवार में शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों का भाग्योदय होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। जिस प्रोजेक्ट में आप लंबे समय से लगे हुए थे अब उसमें सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। पार्टनरशिप के कार्यों में खूब सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। शुभ प्रभावों को बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

25 जुलाई को बुध के उदय से, 4 राशियों का होगा भाग्योदय, करियर और धन के मामले में मिलेंगे जबरदस्त परिणाम

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading