Last Updated:
IND vs ZIM 2nd T20I Preview: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया. ऐसे में एक बार फिर से फैंस वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देखने को मिलेगी, जबकि मयंक यादव और अशोक शर्मा अपनी रफ्तार से गदर मचाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सनसनी मचाने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में सिर्फ 19 गेंद में 50 रन कूट दिए थे. टीम इंडिया के लिए ये उनका पहला अर्धशतक था. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए. इस तरह वैभव ने इंग्लैंड में अपनी नाकामी को भूलाते हुए एक नई शुरुआत की है.
इंग्लैंड दौरे पर वैभव अपने डेब्यू सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे. ऐसे में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे. भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टी20 मैच में आज शनिवार, 25 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. इसी मैदान पर सीरीज का पहला मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया 126 रनों के टारगेट को सिर्फ 13.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
मयंक और अशोक शर्मा रफ्तार से मचाएंगे गदर
वैभव सूर्यवंशी के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ जिन दो खिलाड़ियों पर नजर रहेगी वो मयंक यादव और अशोक शर्मा हैं. ये दोनों खिलाड़ी अपनी तेज रफ्तार बॉलिंग से फैंस को रोमांचित कर रहे हैं. खास तौर पर अशोक शर्मा ने लगातार 150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी की है. उनके साथ मयंक यादव की आग उगलती गेंद जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है.
सीरीज के पहले मुकाबले की बात करें तो मयंक यादव ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. हालांकि, अशोक शर्मा को विकेट नहीं मिल पाया, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में तेज तर्रार गेंदबाजी से सबको खूब प्रभावित किया है. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने भी 2 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई के खाते में भी 1-1 विकेट आया.
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI–
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…
और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.