वायरल वीडियो में प्रिया सरोज शादी के सवाल पर कहती हैं कि, “पापा तैयार नहीं थे कि हम लोग शादी करें, क्योंकि हमारे यहां अपनी कास्ट के बाहर कभी शादी नहीं हुई, लव मैरिज भी नहीं. ये तो फिर इंटर-कास्ट है. उनसे यानी रिंकू से मेरा पहला इंटरेक्शन 2022 में हुआ, जब मैंने अपना लॉ कंप्लीट किया था. मेरी बहन का इंस्टाग्राम पर एक पेज था चिकन फूड का, उसे प्रमोट कराना था. तो मुझे किसी ने बताया था कि ऐसे-ऐसे करके हैं, ये प्रमोट कर देंगे और बहुत अच्छा लड़का है, सुन लेगा, कर देगा.”
एक सप्ताह बाद रिंकू ने किया था मैसेज
प्रिया सरोज साल 2022 में लॉ स्टूडेंट थीं. ऐसे में किसी ने उन्हें बताया कि यूपी का एक लड़का अच्छा क्रिकेट खेलता है, वह पेज प्रमोट कर देगा. इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मुझसे कहा गया कि वो प्रमोट कर देंगे तो पेज चल जाएगा, क्योंकि कोविड टाइम में हम लोग सोच रहे थे कि कुछ अपना स्टार्ट करें, तो वही कारण था. फिर मैंने सर्च किया तो उस टाइम उनके एक लाख बीस हजार फॉलोअर्स थे.”
उन्होंने आगे कहा, “उस समय मेरे एक हजार फॉलोअर्स थे इंस्टाग्राम पर, मेरे लिए तो बहुत बड़ी बात थी कि 1 लाख 20 हजार वाले फॉलोअर्स थे उनके. मैंने सिर्फ लाइक करके छोड़ दिया. उस समय आईपीएल था तो स्क्रॉल करते हुए लाइक करके छोड़ दिया था. मुझे याद भी नहीं था कि मैंने लाइक करके छोड़ा भी है. खुद ही पांच दिन बाद मैसेज आया हाय करके.”
रिंकू के मैसेज को देख प्रिया ने भाई को थमा दिया था फोन
प्रिया सरोज ने अपने उस वीडियो इंटरव्यू में बताया कि, “रिंकू का मैसेज देखकर मैंने अपना फोन अपने भाई को दे दिया कि मैं नहीं बात कर रही, मैं अनजान लोगों से बात नहीं करूंगी, तू बात कर. तो मेरे भाई ने एक सप्ताह तक बात की. उस टाइम उनको उतना मौका नहीं मिला था खेलने के लिए. मेरे ख्याल से 3-4 मैच मिले थे. लेकिन लास्ट मैच जो लखनऊ वाला था, बहुत अच्छा गया था इनका. तो एक हफ्ते मेरे भाई ने बात की, तो फिर मुझे पता चला कि वहां से नितीश राणा भैया बात कर रहे हैं.”
पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थीं प्रिया
प्रिया ने पूरे घटनाक्रम को बताते हुए कहा, “शुरुआत में मेरे भाई ने बात की थी, क्योंकि ऐसा कुछ इंटेंशन था नहीं किसी से फ्रेंडशिप करने का. मैं अपने जज की तैयारी कर रही थी, तो वो होता है न कि हां किसी न किसी सेलिब्रिटी ने मैसेज किया है तो चलो रिप्लाई तो करना बनता ही है. उस वाली चीज के लिए इधर से मेरा भाई और वहां से नितीश राणा भैया बात कर रहे थे.”
प्रिया सरोज के लिए देखे जा रहे थे रिश्ते
प्रिया सरोज आगे बताती हैं कि, “जब मेरी उनसे बात शुरू हुई तो मैं तैयार नहीं थी. मैं अपनी पढ़ाई कर रही थी. मैंने इनसे कहा कि देखो, हमारा परिवार बहुत सिंपल है. कहने को सब कहते हैं पॉलिटिशियन हैं, लेकिन मेरे पिता बहुत सिंपल हैं. वो सरकारी नौकरी वाले को ढूंढ रहे हैं जो भले महीने में एक लाख कमाए लेकिन बेटी खुश होनी चाहिए और लड़का संस्कारी हो, अच्छा हो और जैसे आप लोगों का है तो अलग है. कैसे समझाऊं उनको मैं? उनको सरकारी नौकरी वाला लड़का चाहिए.”
टीम इंडिया में सिलेक्ट होने की रिंकू ने दी गारंटी
प्रिया सरोज की बातों को सुनकर रिंकू सिंह ने उन्हें टीम इंडिया में सिलेक्ट होने की गारंटी दी. प्रिया ने आगे बताया कि, “रिंकू ने कहा कि 2023 में मैं इंडियन टीम में सिलेक्ट हो जाऊंगा तब मान जाएंगे? तो मैंने कहा तब भी नहीं मानेंगे क्योंकि उनको क्रिकेट के बारे में पता ही नहीं है कुछ. तो फिर मैंने कहा चलो अगर मैं जज बन गई तो अपना स्टैंड ले सकती हूं, अभी तो मैं कुछ कर नहीं रही तो मैं अपने लिए स्टैंड कैसे लूं? बट टचवुड, नजर न लगे, 2023 में उनका 5 छक्के मारना, फिर इंडियन टीम में सिलेक्शन होना. सब चीजें इतनी अच्छी होती गईं. तब जाकर किसी तरह पापा को पता चला और वे माने.”
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.