Last Updated:
vaibhav sooryavanshi 102 meter six video: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बैटिंग के साथ-साथ एक गगनचुंबी सिक्स के कारण भी सुर्खियों में रहे. उन्होंने सिकंदर रजा की गेंद पर जबरदस्त शॉट खेलते हुए उसे 102 मीटर दूर पहुंचाया.
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा 102 मीटर का छक्का.
नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर 102 मीटर लंबा छक्का जड़कर सभी को हैरान कर दिया. सीरीज में 151 रन बनाकर वह भारत के सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया. वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
102 मीटर के छक्के ने लूट ली महफिल
तीसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का दम दिखाया. बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि ऐसा छक्का लगाया जिसने पूरे स्टेडियम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर वैभव ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर शानदार शॉट खेला. गेंद सीधे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से 102 मीटर दूर जाकर गिरी. यह मुकाबले के सबसे लंबे छक्कों में से एक रहा और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.
Lallan🔝 Shot 😮💨
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.