Dharm & Motivation

आषाढ़ पूर्णिमा पर चंद्रमा दो ग्रहों के साथ बनाएंगे समसप्तक योग, 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 27, 2026
1 min read 1.2k views

आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 29 जुलाई 2026 को है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से तो बेहद शुभ होता ही है लेकिन इस बार 3 ग्रहों की बेहद शुभ स्थिति के चलते यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है। दरअसल इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य, देव गुरु बृहस्पति और मन के कारक ग्रह चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बनेगा। सूर्य और गुरु आषाढ़ पूर्णिमा पर कर्क राशि में रहेंगे और चंद्रमा मकर राशि में, ऐसे में सूर्य-चंद्र और गुरु-चंद्र समसप्तक योग बनेंगे। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

कर्क राशि

आपकी राशि में सूर्य-गुरु की युति बनी हुई है और आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में होंगे। ऐसे में समसप्तक योग का बनना आपके लिए सबसे शुभ माना जा सकता है। आपके जीवन स्थिरता देखने को मिलेगी। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है। आपके दांपत्य जीवन में भी बेहद अच्छे बदलाव दिख सकते हैं। वहीं कुछ अविवाहित लोग विवाह के बंधन में भी इस दौरान बंध सकते हैं।

धनु राशि

आपके द्वितीय भाव में चंद्रमा समसप्तक योग के दौरान होंगे। आषाढ़ पूर्णिमा और इसके बाद के कुछ दिन आपके लिए बेहद शुभ फल देने वाले साबित हो सकते हैं। अचानक से करियर में सकारात्मक बदलाव इस राशि के कुछ जातकों को देखने को मिल सकते हैं। आमदनी में वृद्धि या फिर पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में इस राशि के जातक सफलता पा सकते हैं। अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को प्रभावित करने में आप कामयाब हो सकते हैं।

मकर राशि

आपके प्रथम भाव में चंद्रमा और सप्तम भाव में गुरु-सूर्य विराजमान रहेंगे और समसप्तक योग बनेगा। आपके लिए आषाढ़ पूर्णिमा का दिन सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को खुशखबरी मिलने के भी योग हैं। निवेश किए गए धन से इस राशि के जातक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कारोबारियों के कारोबार में विस्तार होने की पूरी संभावना है। ग्रहों की शुभ स्थिति के चलते शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको उपलब्धियां मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा इस राशि के जातक ले सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, चमक जाएगी सोई किस्मत, मिलेगी अपार सफलता!

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading