Dharm & Motivation

28 जुलाई की रात शनि की राशि में चंद्रमा का गोचर बढ़ाएगा 3 राशियों की टेंशन, धन से जुड़े मामलों को लेकर रहना होगा सतर्क

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 27, 2026
1 min read 1.2k views

चंद्रमा 28 जुलाई की रात को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 7 बजकर 50 मिनट पर होगा। शत्रु राशि मकर में चंद्रमा के गोचर करने से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों को आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में होगा। यह भाव अनिश्चतता और दुर्घटनाओं का कारक माना जाता है। इसलिए मिथुन राशि के जातकों को चंद्रमा के मकर राशि में गोचर के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। वाहन बेहद सावधानी से आपको चलाना होगा। इस दौरान यात्राओं के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा भी आपको करनी होगी। ऑफिस में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से इस राशि के जातकों को बचना चाहिए। उपाय के तौर पर गणेश जी की पूजा करें।

सिंह राशि

आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर छठे भाव जोकि रोग, ऋण और शत्रु का कारक होता है में होगा। चंद्रमा के इस गोचर के चलते आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं इसलिए कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। इसकी साथ ही धन से जुड़े मामलों में कोताही बरतना भी आपके लिए हानिकारक रहेगा। आपको धन का लेन-देन करने से बचना होगा। सही बजट बनाकर चलेंगे तभी स्थिति सुधरेगी। इस राशि के कुछ लोगों को पारिवारिक जीवन में भी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के द्वादश भाव यानि हानि भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। आपको न चाहते हुए भी इस दौरान संचित धन खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। वाणी पर इस राशि के जातकों को नियंत्रण रखना होगा नहीं तो सामाजिक स्तर और कार्यक्षेत्र में लोग आपसे दूर जा सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना भी इस राशि के कुछ जातकों को करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर कुंभ राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

5 अगस्त को कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, मेष-तुला सहित 4 राशियों को धन लाभ और पदोन्नति मिलने के योग

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading