Dharm & Motivation

हरियाली अमावस्या पर लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बड़ा धन लाभ होने के योग!

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 27, 2026
1 min read 1.2k views

सावन अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या और आदि अमावसाई के नाम से भी जाना जाता है। यह अमावस्या हरियाली तीज से तीन दिन पहले आती है। इस अमावस्या पर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से होगी और इसका समापन 13 अगस्त की तड़के 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह ग्रहण भले ही भारत में दिखाई न दे लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानिए किन 4 राशियों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होने वाला है।

इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

  1. मेष राशि (Aries) – मेष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। आपके लंबे समय समय से अटके काम पूरे होंगे। पुराने विवादों का निपटारा होगा। किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। व्यापार में नए समझौते लाभदायक साबित होंगे। कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।
  2. मिथुन राशि (Gemini) – मिथुन राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के आसार रहेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आपको हर काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस वाले इस अवधि में अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
  3. सिंह राशि (Leo) – सिंह राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपको बिजनेस में बंपर मुनाफा होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं।
  4. धनु राशि (Sagittarius) – धनु राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जायेंगे।विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नई नौकरी मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अगस्त में 15 दिनों के भीतर लगेंगे 2 बड़े ग्रहण, जानें भारत में दिखेंगे या नहीं, क्या मान्य होगा सूतक काल?

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading