Last Updated:
West Indies beat Pakistan: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में पाकिस्तान को चौथी पारी में 211 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन पाकिस्तानी टीम 120 रन बनाकर ही सिमट गई.
बाबर आजम की कप्तानी पाकिस्तान को पहले टेस्ट में मिली हार
नई दिल्ली: जस्टिन ग्रीव्स की घातक गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान को खेल के चौथे दिन आखिरी पारी में 211 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन इसके जवाब में पूरी टीम सिर्फ 120 रन के स्कोर पर सिमट गई. इस तरह वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो जस्टिन ग्रीव्स रहे, जिन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट लिए, जिसकी वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब
वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की हालत खराब रही. टीम के लिए चौथी पारी में कप्तान बाबर आजम अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. बाबर के अलावा मोहम्मद रिजवान ने 11 और मोहम्मद अब्बास ने 23 रन बनाए. इन तीनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाया.
वहीं, गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने पंजा खोला. जेडन ने दमदार खेल दिखाते हुए 14.2 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि शमार जोसेफ के खाते में 1 विकेट आया. इस तरह कसी हुई गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान पर दमदार जीत हासिल की.
पाकिस्तान की पहली पारी को जस्टिन ग्रीव्स ने किया धराशाई
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बहुत ही जबरदस्त रही. यही कारण है कि अच्छी शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान अपनी पहली पारी में धराशाई हो गई. पाकिस्तान अपनी पहली पारी में एक समय सिर्फ 3 विकेट पर 199 रन बना चुका था, लेकिन उसके बाद जस्टिन ग्रीव्स की आंधी आई और उन्होंने लगातार 5 मेडन ओवरों में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया. इस तरह पाकिस्तान की पहली पारी 80.1 ओवर में 282 रन पर सिमट गई.
बैटिंग में वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और कावेम ने किया कमाल
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन का स्कोर खड़ा किया था. वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा शाई होप ने 92 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कावेम हॉज ने भी 82 रनों का योगदान दिया, जिसके कारण टीम एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…
और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
