Last Updated:
fastest t20 fifty for india record: आशुतोष शर्मा ने 17 अक्टूबर 2023 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के 12 गेंदों वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टी20 में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.
आशुतोष शर्मा ने 11 गेंदों में ठोकी थी टी20 फिफ्टी.
नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट में जब सबसे तेज अर्धशतक का जिक्र होता है तो ज्यादातर क्रिकेट फैंस के दिमाग में युवराज सिंह का नाम आता है. भारत के इस दिग्गज ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नाम किया हुआ है, जिन्होंने 9 गेंदों में 50 रन जड़ दिए थे. सिर्फ भारत की बात करें तो भी ज्यादातर फैंस सबसे तेज टी20 अर्धशतक में युवराज का ही नाम लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. यह रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया था.
युवराज का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बने आशुतोष शर्मा
आशुतोष शर्मा ने 17 अक्टूबर 2023 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के 12 गेंदों वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टी20 में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. ओवरऑल टी20 में वह इस मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं.
रेलवे के लिए खेलते हुए आशुतोष शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया. उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत रेलवे ने विशाल स्कोर खड़ा किया और आशुतोष रातोंरात सुर्खियों में आ गए.
दुनिया का सबसे तेज T20 अर्धशतक किसके नाम?
टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है. उन्होंने 27 सितंबर 2023 को एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में पचासा जड़ दिया था. यह रिकॉर्ड आज भी कायम है.
युवराज की पारी आज भी ऐतिहासिक
भले ही दीपेंद्र और आशुतोष ने युवराज से कम गेंदों में टी20 फिफ्टी जमाई है, लेकिन युवी की 12 गेंदों की फिफ्टी आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है. उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ दिए थे. इसी दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया, जो लंबे समय तक विश्व रिकॉर्ड भी रहा.
About the Author

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
