Last Updated:
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे से पहले महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंचे. इस दौरान उन्होंने धोनी के साथ ट्रेनिंग भी की. पंत को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. ऐसे में पंत ने रांची पहुंचकर पूर्व भारतीय कप्तान से जरूरी टिप्स लिया है.
एमएस धोनी, शहबाज नदीम और ऋषभ पंत
नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है. पंत और धोनी की यह मुलाकात रांची में हुई. इस मुलाकात के दौरान पंत ने एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग भी की. रांची के एक जिम से पूर्व भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में पंत और धोनी साथ में ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. जहां धोनी नीले रंग के ट्रैकसूट में दिख रहे थे, वहीं पंत ने ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए नदीम ने लिखा, “भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन फिनिशर – ऋषभ पंत और माही भाई.”
View this post on Instagram
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.