Last Updated:
Vijay Shankar Against Sri Lanka Dilshan Madushanka: लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के खिलाफ कैंडी रॉयल्स को जीत के लिए 21 रन बनाने थे और उनके पास सिर्फ एक विकेट बचा था. मधुशंका का सामना भारत के पूर्व बल्लेबाज विजय शंकर और नुवान तुषारा से था और उन्होंने बिना कोई रन दिए शानदार गेंदबाजी की. आखिरी गेंद पर तो विजय शंकर को बोल्ड करके ओवर खत्म किया.
मधुशंका और विजय शंकर
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2029 के दौरान 3D प्लेयर के नाम से मशहूर और बदनाम दोनों हुए विजय शंकर एकबार फिर चर्चा में हैं. हाल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह भारतीय ऑलराउंडर लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League 2026) में हिस्सा लेने पहुंचे थे. अब बीती रात हुए टूर्नामेंट के 18वें मैच में विजय शंकर ने कुछ ऐसा किया कि उनकी जगहंसाई हो रही है.
आखिरी गेंद में चाहिए थे 21 रन
दरअसल, जाफना किंग्स और कैंडी रॉयल्स के बीच एक हाईस्कोरिंग मुकाबला हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए जाफना ने निर्धारित 20 ओवर में 221/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में कैंडी ने भी लड़ाई दिखाई और मैच आखिरी ओवर तक गया. 20वें ओवर में कैंडी रॉयल्स को जीतने के लिए 21 रन बनाने थे और ये जिम्मेदारी विजय शंकर के कंधों पर थी. सामने गेंदबाज थे श्रीलंका के दिलशान मधुशंका.
न कोई रन बना पाए, न जीत दिला पाए
आखिरी ओवर में बाएं हाथ के पेसर दिलशान मधुशंका ने इतनी कसी गेंदबाजी की कि विजय शंकर एक रन तक नहीं बना पाए. मधुशंका के फाइनल ओवर की शुरुआती पांच गेंद पर विजय शंकर ने डॉट खेला और आखिरी गेंद पर आउट हो गए. मधुशंका ने विजय शंकर को क्लीन बोल्ड कर दिया.
3D के नाम पर बटोरी थी सुर्खियां
विजय शंकर का नाम उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आया था, जब विश्व कप 2019 में चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने विजय शंकर को 3D प्लेयर बताते हुए अंबाती रायुडू को दरकिनार कर दिया था. तब देशभर में जमकर बवाल हुआ था. हालांकि वर्ल्ड कप में मीडियम पेस ऑलराउंडर विजय शंकर का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था. वह तीन मैच में 58 रन बनाते हुए सिर्फ दो विकेट ही ले पाए थे फिर प्रैक्टिस सेशन में इंजर्ड होकर वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए.
कैसा रहा भारत के लिए इंटरनेशनल करियर?
35 साल के विजय शंकर के इंटरनेशनलर करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 2018-2019 के बीच 12 वनडे और नौ टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. आईपीएल में 2014 से लेकर 2025 तक चार टीम के लिए 78 मैच में 1233 रन बनाए, लेकिन विकेट सिर्फ नौ ही मिले. इस दौरान उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.