भारत की वनडे विश्व कप टीम में मोहम्मद शमी की वापसी! इस दिग्गज ने अपने स्क्वाड में किया शामिल


नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए अभी से टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. रविचंद्रन अश्विन के बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी एक संभावित टीम चुनी है. कार्तिक की इस टीम में दो ऐसे नाम हैं, जो लंबे समय से वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसमें पहला नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है. इसके अलावा कार्तिक ने अपने स्क्वाड में भुवनेश्वर कुमार को भी रखा है जो टीम इंडिया के लिए अखिरी बार साल 2022 में वनडे मैच खेले थे.

कार्तिक ने शमी की वापसी को लेकर कहा कि, “साउथ अफ्रीका दौरे पर शमी का होना बहुत जरूरी है. उनके बिना भारतीय गेंदबाजों की बुरी तरह पिटाई होगी और उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. आईसीसी इवेंट्स में आप अपने सबसे अच्छे गेंदबाज को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? उन्होंने पहले भारत के लिए लगातार विकेट लिए हैं, उनकी सीम पोजिशन शानदार है, वे गेंद को जबरदस्त तरीके से स्विंग करा सकते हैं और उनमें अभी भी अच्छी रफ्तार है, लेकिन अफसोस की बात है कि इस भारतीय टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं है.”

टीम में भुवनेश्वर कुमार को भी मिली है जगह

मोहम्मद शमी के अलावा दिनेश कार्तिक के स्क्वाड में भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं. भुवनेश्वर कुमार पिछले चार साल में टीम इंडिया के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं. हालांकि, लिमिटेड ओवरों में भुवनेश्वर ने घरेलू क्रिकेट दमदार प्रदर्शन किया है. यही कारण है कि कार्तिक जसप्रीत बुमराह के साथ शमी और भुवनेश्वर कुमार को वनडे विश्व कप 2027 की टीम में रखा है.

यशस्वी जायसवाल हैं बैकअप ओपनर

दिनेश कार्तिक की वनडे विश्व कप 2027 की टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं. हालांकि, मेन ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल हैं. वहीं, टीम में विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक ने ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया है. टीम में मुख्य विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को रखा गया है. वहीं, राहुल के बैकअप के तौर टीम में ईशान किशन को शामिल किया गया है.

वनडे विश्व कप 2027 के लिए दिनेश कार्तिक की टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading